Views: 347
2 0
मलय डैम के नियर मुरमा फील्ड में फाइनल मैच में दुलसुलमा के टीम ने प्रथम पुरस्कार पर जमाया कब्जा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मलय डैम के नियर मुरमा फील्ड में फाइनल मैच में दुलसुलमा के टीम ने प्रथम पुरस्कार पर जमाया कब्जा

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट- सतबरवा(पलामू):- सतबरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मलय डैम के नजदीक मुरमा मैदान में समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा ने मुख रूप से फीता काट कर फुटबॉल मैच का शुरुआत किया।जिसमें बारिझरिया और मुरमा के बीच सेमी फाइनल मैच खेला गया।  बारिझरिया को मुरमा टीम ने तीन गोल से पराजित कर फाइनल…

मलय डैम के नियर मुरमा फील्ड में फाइनल मैच में दुलसुलमा के टीम ने प्रथम पुरस्कार पर जमाया कब्जा
Read Time:2 Minute, 44 Second

मलय डैम के नियर मुरमा फील्ड में फाइनल मैच में दुलसुलमा के टीम ने प्रथम पुरस्कार पर जमाया कब्जा

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट-

सतबरवा(पलामू):- सतबरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मलय डैम के नजदीक मुरमा मैदान में समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा ने मुख रूप से फीता काट कर फुटबॉल मैच का शुरुआत किया।जिसमें बारिझरिया और मुरमा के बीच सेमी फाइनल मैच खेला गया।  बारिझरिया को मुरमा टीम ने तीन गोल से पराजित कर फाइनल में पहुंची।

वही फाइनल मैच का शुभारंभ एसडीएम स्कूल के प्रधानाध्यापक दिनेश यादव के द्वारा फीता काट कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया गया । दुलसुलमा और मुरमा के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें दोनों टीम ने मैदान में कब्जा जमाए रखा,लेकिन समय समाप्त होने के बाद कमेटी की आदेशानुसार टीम के कप्तान ने फैसला को स्वीकार करते हुए बीच सेंटर से प्लेनटिश खेलाया गया।जिसमें दुलसुलमा की टीम ने एक गोल मारकर मुरमा का पराजित करते हुए प्रथम पुरस्कार पर कब्जा जमाया ।

वही पर उपस्थित S.D.M आवासीय विद्यालय मुरमा के प्रधानाध्यापक दिनेश यादव के हाथों से प्रथम पुरस्कार नौ हजार ,द्वितीय पुरस्कार पांच हजार पांच सौ रुपए एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में सुंदर खसी सही ट्रॉफी और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

प्रधानाध्यापक दिनेश यादव ने कहा कि आप सभी खिलाड़ी ने बड़ी ही मेहनत के साथ, ईमानदारी पूर्वक खेला है।इसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं।जीवन में हमेशा इसी प्रकार से तरक्की करते रहें। मेरी ये आप सभी के लिए शुभ कामना है।

इस मैच का अध्यक्ष कर रहे श्यामलाल सिंह,उपाध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह, सचिव अशोक सिंह ,कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के द्वारा खेलाया गया।

मौके पर आशीष सिन्हा,अरविंद सिंह,विक्की सिंह,रविन्द्र सिंह,गुड्डू सिंह,नागेंद्र सिंह,श्रवण सिंह, सहित सैकड़ो दर्शक मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports