राधा कृष्ण किशोर को महत्वपूर्ण मंत्रालय मिलने से क्षेत्र की विकास की संभावनाएं प्रबल: राजु गुप्ता

राधा कृष्ण किशोर को महत्वपूर्ण मंत्रालय मिलने से क्षेत्र की विकास की संभावनाएं प्रबल: राजु गुप्ता
Views: 128
0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second

राधा कृष्ण किशोर को महत्वपूर्ण मंत्रालय मिलने से क्षेत्र की विकास की संभावनाएं प्रबल: राजु गुप्ता

छतरपुर:-छतरपुर के विधायक राधा कृष्ण किशोर को झारखण्ड सरकार के अहम मंत्रालयों की जिम्मेवारी मिलने से छतरपुर के लोगों में विकास की आस जगी है।करीब एक दशक बाद पलामू से कोई विधायक झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हुआ है, साथ ही लोगों के आंखों में कई सपने भी टिमटिमाने लगे हैं।

राधा कृष्ण किशोर के विधायक बनने से पलामू के लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं,लंबे समय बाद पलामू का राजनीतिक कद उभरा है। इस सबन्ध में खोड़ी पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता राजु गुप्ता ने कहा कि छतरपुर के विधायक ने छठी बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर अपनी नेतृत्व शक्ति और विद्वता का पुनः अहसास कराया है।

राधा कृष्ण किशोर को महत्वपूर्ण मंत्रालय मिलने से क्षेत्र की विकास की संभावनाएं प्रबल: राजु गुप्ता

उन्होंने कहा कि किशोर जी अनुभवी होने के साथ साथ विधायी मामलों के कुशल जानकार हैं, सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय मिलने से इलाके के लोगों के सपने पूरा होने की उम्मीदें बढ़ी है। राजु ने यह भी कहा कि छतरपुर का इलाका माइंस बहुल इलाका है उसके अलावे इलाके के लोगों के पास रोजगार का कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं है।

राजु ने कहा कि छतरपुर को जिला बना कर, रोजगार आधारित उद्योगों की स्थापना कर, सुखनदिया, हरैया और बटाने जैसी महत्वकांक्षी सिंचाई परियोनाओं को दुरुस्त कर किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाई जा सकती है। युवाओं को स्किल्ड बनाने के कार्यक्रमों के सृजन से और इलाके में कृषि विश्विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना से छतरपुर की सूरत बदली जा सकती है।

छतरपुर विधायक राधा कृष्ण किशोर को मंत्री बनाये जाने पर रविंद्र यादव, महेश यादव, भुटाली साव , इबरार अंसारी,सतेंद्र यादव, गुडु जयसवाल,मुस्लिम अंसारी,मनीष यादव,धर्मेंद्र यादव,सैकड़ो लोगों ने ख़ुशी जाहिर कर उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment