राँची संवाददाता,
राँची:- ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित बिरसा जू के पास 22 नवंबर की शाम दो युवकों को गोली मारी गयी थी. गोली बारी की घटना की साजिश जेल में बंद अपराधी सुजीत सिन्हा के द्वारा रची गई थी.
एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल कांके थाना क्षेत्र के रहने वाले जिशान शेख नाम के अपराधी को गिरफ्तार किया.गिरफ्तार अपराधी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है.एसएसपी चंदन सिन्हा ने बुधवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी.
घटना की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि जमीन कारोबारी संजीव जायसवाल से सुजीत सिन्हा गिरोह ने रंगदारी मांगी थी. जमीन कारोबारी ने ना तो रंगदारी दी और ना ही रंगदारी मांगे जाने के संबंध में पुलिस को बताया. रंगदारी नहीं देने को लेकर सिन्हा गिरोह के अपराधी जमीन कारोबारी संजीव जायसवाल को गोली मारने आये थे.
लेकिन जायसवाल के दो कर्मचारी आजाद और जावेद अंसारी दोनों बीच में आ गये. जिसकी वजह से दोनों को गोली लग गयी. इस मामले को लेकर ओरमांझी थाना में सुजीत सिन्हा और उसके गिरोह के अपराधी खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है.
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,