Views: 239
0 0
सरकार ने हरमू फ्लाइओवर निर्माण की कवायद शुरू की

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

सरकार ने हरमू फ्लाइओवर निर्माण की कवायद शुरू की

कांके रोड स्थित जज कॉलोनी से हरमू सहजानंद चौक तक बनेगा फ्लाईओवर अगले दो से तीन महीने के अंदर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी हरमू फ्लाई ओवर के निर्माण में लगभग 300 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जाएंगे   रांची:-झारखण्ड सरकार ने हरमू फ्लाइओवर निर्माण की कवायद शुरू कर दी है. अगले…

सरकार ने हरमू फ्लाइओवर निर्माण की कवायद शुरू की
Read Time:2 Minute, 16 Second

सरकार ने हरमू फ्लाइओवर निर्माण की कवायद शुरू की

कांके रोड स्थित जज कॉलोनी से हरमू सहजानंद चौक तक बनेगा फ्लाईओवर

अगले दो से तीन महीने के अंदर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी

हरमू फ्लाई ओवर के निर्माण में लगभग 300 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जाएंगे

 

रांची:-झारखण्ड सरकार ने हरमू फ्लाइओवर निर्माण की कवायद शुरू कर दी है. अगले दो से तीन महीने के अंदर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. हरमू फ्लाई ओवर के निर्माण में लगभग 300 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जाएंगे, इस फ्लाइओवर की लंबाई 3.5 किलोमीटर होगी.फिलहाल हरमू से कडरू रेडिशन ब्लू तक फ्लाईओवर के निर्माण के लिए परामर्शी की तलाश जारी है.

इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है. फिलहाल इस प्रोजेक्ट के लिए एक कंपनी ने 34 फीसदी कम रेट पर टेंडर भरा है. पथ विभाग इसकी समीक्षा कर रहा है.हरमू फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाएगा. इसकी वजह यह है कि इस सड़क से वीवीआईपी मूवमेंट अधिक होता है.

यह फ्लाईओवर कांके रोड स्थित जज कॉलोनी से हरमू सहजानंद चौक तक बनेगा.सूचना भवन चौराहा के पास से फ्लाईओवर चढ़ेगा, जो रातू रोड चौक, शनि मंदिर, गाड़ीखाना चौक, किशोरगंज चौक, भारत माता चौक होते हुए सहजानंद चौक पर जाकर उतरेगा.

सहजानंद चौक के पास एक रैंप बनाया जाएगा, ताकि कडरू मार्ग से आने वाले वाहन फ्लाईओवर पर चढ़ सकें.दूसरा रैंप गौशाला चौक के निकट बनाया जाएगा, ताकि रातू रोड और पहाड़ी मंदिर से आने वाले वाहन फ्लाईओवर में चढ़ सकें.

Loading

सरकार ने हरमू फ्लाइओवर निर्माण की कवायद शुरू की

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports