Views: 347
0 0
हरिमोहन सिंह बनें जूनियर नेशनल में बिहार बालिका खो- खो टीम कोच

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

हरिमोहन सिंह बनें जूनियर नेशनल में बिहार बालिका खो- खो टीम कोच

इस से पूर्व हरिमोहन सिंह कई सारे खेलों में नेशनल ऑफिशियल, टेक्निकल, स्टेट कोच , सेलेक्टर बन चुके हैं सभी खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देना है, हमारी पहली प्राथमिकता- हरिमोहन सिंह मुंगेर के चार दर्जन से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय, राज्य एवं प्रमंडल लेवल पर मेडल जीत कर जिला व प्रदेश का नाम रौशन कर…

हरिमोहन सिंह बनें जूनियर नेशनल में बिहार बालिका खो- खो टीम कोच
Read Time:4 Minute, 34 Second
हरिमोहन सिंह बनें जूनियर नेशनल में बिहार बालिका खो- खो टीम कोच
Oplus_131072
  • इस से पूर्व हरिमोहन सिंह कई सारे खेलों में नेशनल ऑफिशियल, टेक्निकल, स्टेट कोच , सेलेक्टर बन चुके हैं

  • सभी खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देना है, हमारी पहली प्राथमिकता- हरिमोहन सिंह

  • मुंगेर के चार दर्जन से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय, राज्य एवं प्रमंडल लेवल पर मेडल जीत कर जिला व प्रदेश का नाम रौशन कर चुके हैं.

मुंगेर:- विभिन्न खेलों को राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ावा देने के लिए मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सह मुंगेर जिला खो- खो संघ सेक्रेट्री एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर मुंगेर जिले के लोकप्रिय स्पोर्ट्स प्रमोटर अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी हरिमोहन सिंह को खो- खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 25 नवंबर से 29 नवंबर अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम , अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में आयोजित 43 वीं जूनियर नेशनल बालक एवं बालिका चैंपियनशिप -2024 में भाग लेने वाली बिहार स्टेट जूनियर जूनियर बालिका खो – खो टीम के कोच बनाएं गए।

 

मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जिले के लोकप्रिय स्पोर्ट्स प्रमोटर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने कहा कि विगत 12 सालों से मैं निस्वार्थ भाव से जिले में खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देने का कार्य करता आ रहा हूं , जिले के दर्जनों विभिन्न श्रेणियों जैसे शारीरिक , मानसिक , श्रवणबाधित , मूकबधिर , ब्लाइंड , डीफ एंड दम के दर्जनों पुरुष एवं महिला दिव्यांग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय , राज्य , प्रमंडल एवं जिला स्तर पर पैरा एथलेटिक्स , क्रिकेट , फुटबॉल , वॉलीबॉल , स्विमिंग , ताईकमांडो , वॉची आदि खेलों में मेडल जीत कर अपने गांव, समाज, जिला का नाम रौशन कर चुके हैं।

मुंगेर में प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ियों की कमी नहीं है । कई सारे खेलों में जिला के दिव्यांग महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के बलबूते कई सारे खेलों में मेडल जीत कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई । उन्हें आगे बढ़ाने में हर संभव सहयोग किया जाएगा । जो भी दिव्यांग खिलाड़ी स्पोर्ट्स में जुड़ना चाहते हैं वो अविलंब 📲9123142461 पर संपर्क कर सकते हैं। सरकार भी विजेता खिलाड़ियों को लाखों लाख कैश प्राइज एवं विभिन्न विभागों में नौकरी देकर सम्मानित कर रही है ।

समाजसेवा के लिए हरिमोहन सिंह बिहार के मुख्यमंत्री , उप मुख्यमंत्री , खेलमंत्री , समाज कल्याण मंत्री , ग्रामीण कार्य मंत्री , पथ निर्माण मंत्री , विधि कानून मंत्री आदि के हाथों सम्मानित हो चुके हैं।

 

हरिमोहन सिंह को 43 वीं जूनियर नेशनल खो- खो चैंपियनशिप में बिहार बालिका खो- खो टीम कोच बनाएं जाने पर मुंगेर जिला के प्रशासनिक अधिकारियों , समाजसेवियों , राजनेताओं, खेलप्रेमियों , मुंगेर जिला खो- खो संघ , मुंगेर योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन , जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन , मुंगेर कराटे एसोसिएशन के गणमान्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

Loading

हरिमोहन सिंह बनें जूनियर नेशनल में बिहार बालिका खो- खो टीम कोच

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports