एकदिवसीय सरायकेला-खरसावां जिला कुश्ती प्रतियोगिता रविवार को

एकदिवसीय सरायकेला-खरसावां जिला कुश्ती प्रतियोगिता रविवार को
Views: 512
0 0
Read Time:2 Minute, 55 Second
एकदिवसीय सरायकेला-खरसावां जिला कुश्ती प्रतियोगिता रविवार को


जमशेदपुर :- 25 वीं सीनियर झारखंड पुरुष फ्री स्टाइल , ग्रीको रोमन स्टाइल एवं फ्री स्टाइल महिला राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 2024 का आयोजन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वावधान में नवंबर के अंतिम सप्ताह में होगा।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सरायकेला खरसावां जिला कुश्ती संघ रविवार को एक दिवसीय पुरुष एवं महिला कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता टाटा कंपलेक्स कॉलोनी, गम्हरिया अंतर्गत अरुणोदय क्लब प्रांगण में आयोजित करेगा।

10 नवंबर रविवार की सुबह 9 बजे से उक्त ट्रायल शुरू होगा। सरायकेला खरसावां जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि कोई भी इच्छुक खिलाड़ी जो सरायकेला – खरसावां जिला के निवासी है अपने पहचान पत्र एवं आधार कार्ड की छाया प्रति तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ इस प्रतियोगिता के ट्रायल में भाग ले सकते हैं ।

जिन खिलाड़ियों का इस प्रतियोगिता में चयन होगा वे सभी खिलाड़ी 25वीं सीनियर झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
कुश्ती के तैयारियों को लेकर सुनील कुमार सिंह , अखिलेश्वर प्रसाद , सुरेश नारायण चौधरी, शैलेंद्र सिंह, अमरिंदर सिंह, राज किशोर सिंह, टुनटुन सिंह, उत्तम कुमार, विनीता मुर्मू , अमित कुमार मोदक , प्रणव रॉय, बलराम तांती, लक्ष्मण महतो आदि मौजूद थे।

एकदिवसीय सरायकेला-खरसावां जिला कुश्ती प्रतियोगिता रविवार को


सुनील सिंह ने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल संख्या 9234669198 , 9693811895 , 9199535165 , 7061044111, 7050399147 पर संपर्क स्थापित कर उपरोक्त चयन प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सीनियर सरायकेला खरसावां जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए शरीर भार वर्ग निम्न प्रकार है।

  • फ्रीस्टाइल पुरुष वर्ग के लिए – 57, 61, 65, 70, 74, 78, 86, 92, 97, 125 किलोग्राम ।
  • ग्रीको रोमन पुरुष के लिए – 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 90, 130 किलोग्राम ।
  • महिलाओं के लिए – 50 , 53 , 55 , 57 ,59 , 62 , 65 ,68 , 72 , 76 किलोग्राम ।

Loading

एकदिवसीय सरायकेला-खरसावां जिला कुश्ती प्रतियोगिता रविवार को

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment