
पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लहलहे, शिवाला मंदिर छठ घाट सहित अन्य छठ घाटों पर छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हुए अपने एवं अपने क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि की कामना के साथ संध्या आरती भी की ।

वहीं दिल्ली पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष देशबंधु महाविद्यालय देवेश तिवारी ने भी छठ महापर्व की पूजा अर्चना की एवं डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हुए भगवान भास्कर से अपने तमाम डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।