Views: 374
0 0
लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर एनआईए ने कसा शिकंजा,10 लाख का इनाम

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर एनआईए ने कसा शिकंजा,10 लाख का इनाम

न्यू दिल्ली:- लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन हुआ है. लारेंस के भाई गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर एनआईए ने अब शिकंजा कसा है.एनआईए एजेंसी ने अनमोल बिश्नोई को मोस्ट वॉन्टेड घोषित कर दिया है. ‘मोस्ट वॉन्टेड’ सूची में शामिल किया है. और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम भी रखा है. अनमोल का नाम…

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर एनआईए ने कसा शिकंजा,10 लाख का इनाम
Read Time:3 Minute, 16 Second
लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर एनआईए ने कसा शिकंजा,10 लाख का इनाम
Oplus_131072

न्यू दिल्ली:- लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन हुआ है. लारेंस के भाई गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर एनआईए ने अब शिकंजा कसा है.एनआईए एजेंसी ने अनमोल बिश्नोई को मोस्ट वॉन्टेड घोषित कर दिया है. ‘मोस्ट वॉन्टेड’ सूची में शामिल किया है. और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम भी रखा है. अनमोल का नाम बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में भी आया है.

दरअसल, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने अनमोल बिश्नोई की जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है. भारत में फर्जी तरीके से भाग गया था। पिछले साल उसे केन्या और इस साल कनाडा में देखा गया था.

अनमोल बिश्नोई 2022 में पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल था. उसके खिलाफ 18 मामले दर्ज हैं. इससे पहले मुंबई पुलिस ने 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के सिलसिले में उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था. दरअसल, अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जिम्मेदारी ली थी.

मुंबई पुलिस ने कहा कि अनमोल बिश्नोई उन शूटर्स के संपर्क में भी था, जिन्होंने 12 अक्टूबर को एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे के ऑफिस के बाहर हत्या कर दी थी. 66 वर्षीय बाबा सिद्दीकी की दशहरा के मौके पर पटाखे फोड़ते समय तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

पुलिस ने कहा कि अनमोल बिश्नोई आरोपियों के सीधे संपर्क में था और कनाडा व अमेरिका से अपना काम करते हुए आरोपियों के संपर्क में रहने के लिए सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट का इस्तेमाल करता था.पुलिस के मुताबिक, अमनोल बिश्नोई ने ऐप के जरिए आरोपियों के साथ बाबा सिद्दीकी के बेटे जिशान सिद्दीकी की एक तस्वीर भी शेयर की थी.

बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दावा किया कि उसने अभिनेता सलमान खान के साथ करीबी रिश्ते और दाऊद इब्राहिम जैसे अंडरवर्ल्ड से कथित संबंधों के चलते सिद्दीकी को निशाना बनाया था. अब तक पुलिस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो शूटर और एक हथियार सप्लायर शामिल हैं.

सोर्स:NEWS 18

Loading

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर एनआईए ने कसा शिकंजा,10 लाख का इनाम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports