Views: 187
0 0
भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम ने लातेहार से किया नामांकन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम ने लातेहार से किया नामांकन

लातेहार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम ने गुरुवार को अपना नामांकन दो अलग अलग सेटों में किया। मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा एक तरफा चुनाव जीत रही है। उन्होंने दावा किया कहा कि पचास हजार से अधिक मतों से चुनाव जीतूंगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चाहुमुखी विकास…

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम ने लातेहार से किया नामांकन
Read Time:3 Minute, 55 Second
भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम ने लातेहार से किया नामांकन

लातेहार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम ने गुरुवार को अपना नामांकन दो अलग अलग सेटों में किया। मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा एक तरफा चुनाव जीत रही है। उन्होंने दावा किया कहा कि पचास हजार से अधिक मतों से चुनाव जीतूंगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चाहुमुखी विकास मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा के क्षेत्र में काम करूंगा। 5 सालों में विकास की गति रुक गई थी।

मेरे चुनाव जीतने के बाद इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। क्षेत्र में के लोगो पर हुए फर्जी मुकदमे पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार आदिवासियों की सरकार नहीं है वह आदिवासियों के साथ छलावा करती है। इसका उदाहरण है कि लातेहार जिले के बालूमाथ में एक आदिवासी युवक और उसके दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई, लेकिन उसका आज तक कोई अपराधी नहीं पकड़ा गया। आख़िर किसके संरक्षण में आदिवासियों की हत्या की जा रही है ।चंदवा के एक नौजवान लड़के शाहिद की हत्या की गुत्थी आज तक नहीं सुलझी चंदवा थाने के चौकीदार सादिक अंसारी की दिन दहाड़े हत्या हो जाती ।

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम ने लातेहार से किया नामांकन

अपराधी बेखौफ घूम रहे है।हेमंत सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव जीतने के बाद उन सभी मामलों में अपराधियों को जेल भिजवानें का काम करूंगा। उनके तीन महत्वपूर्ण एजेंडा में क्षेत्र का विकास,जनता के हर सुख दुख में शामिल होना, शिक्षा के क्षेत्र में काम करने को अपना पहला फोकस बताया ।

गैरमजरूआ जमीन का रसीद सम्बंधित मामले निपटा कर लगान रशीद कटवाने को प्राथमिकता बताया।
वहीं श्री प्रकाश राम ने कहा की इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है पलायन हमारे लातेहार जिला में हर क्षेत्र में कोयला है और यहां कॉल गिरी खुलने से भी यहां के नौजवानों को ग्रामीणों को इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा है लगातार कोयले का खनन कर हेमंत सरकार की मिली भगत से कोयले की धुलाई जारी है स्थानीय बेरोजगार युवक को एवं जिनके जमीन अधिग्रहण किए गए हैं उन लोगों के सामने रोजमर्रा की जिंदगी में भी आफत आ गई है।

न मुआवजा की राशि मिल रही है और नहीं नौकरी मिल रही है तो सिर्फ कोयले की धूल मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, लाल कौशल नाथ शहदेव, राकेश दुबे, प्रेम गुप्ता, कौशल किशोर पाण्डेय, अमित गुप्ता आदर्श रवि राज राजकुमार पाठक संजीव आजाद दीपक निषाद अमलेश कुमार सिंह, अनिल सिंह , पवन कुमार, आफ़ताब अहमद, शिवमांगल सिंह, नवाहिर उरांव समेत हज़ारों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Loading

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम ने लातेहार से किया नामांकन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports