Views: 216
0 0
अष्टमी पर 108 द्वीप जलाकर श्रद्धालुओं ने की मां महागौरी की आरती

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

अष्टमी पर 108 द्वीप जलाकर श्रद्धालुओं ने की मां महागौरी की आरती

ब्रह्मोरियां/नावा बाजार (पलामू):- ब्रह्मोरियां दुर्गा पूजा और चचेरिया देवी मंदिर पूजा पंडालों में शुक्रवार की सुबह माता के श्रृंगार व साधना का दृश्य श्रद्धालुओं को देखने को मिला।अष्टमी पूजा का विधान वैसे तो मध्य रात में होता रहा है, लेकिन इस बार तिथि गणना के अनुसार सुबह 5 बजे पूजा हुई। अष्टमी पर मां महागौरी…

अष्टमी पर 108 द्वीप जलाकर श्रद्धालुओं ने की मां महागौरी की आरती
Read Time:2 Minute, 45 Second
अष्टमी पर 108 द्वीप जलाकर श्रद्धालुओं ने की मां महागौरी की आरती

ब्रह्मोरियां/नावा बाजार (पलामू):- ब्रह्मोरियां दुर्गा पूजा और चचेरिया देवी मंदिर पूजा पंडालों में शुक्रवार की सुबह माता के श्रृंगार व साधना का दृश्य श्रद्धालुओं को देखने को मिला।अष्टमी पूजा का विधान वैसे तो मध्य रात में होता रहा है, लेकिन इस बार तिथि गणना के अनुसार सुबह 5 बजे पूजा हुई।

अष्टमी पर मां महागौरी की संधि पूजा के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं ने 108 दीपों से मां दुर्गा श्रृंगार किया।पंडित जी द्वारा शुक्रवार की सुबह 5 बजे पूजन शुरू के बाद 6:52 मिनट शुभ मुहूर्त में आरती शुरू की गई।पूजा शुरू होने के पहले निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने कहीं 108 दीपक से महागौरी का श्रृंगार किया।

अष्टमी पर 108 द्वीप जलाकर श्रद्धालुओं ने की मां महागौरी की आरती

आरती में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा किया। आरती सम्पन्न होने के तत्पश्चात मां दुर्गे की जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।मौके पर ब्रह्मोरियां पूजा पंडाल और चचेरिया पूजा पंडाल में अष्टमी आरती को लेकर कमिटी सदस्यों द्वारा सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया।

ब्रह्मोरियां पूजा पंडाल समिति अध्यक्ष डबल पाण्डेय ने कार्यकारणी सदस्यों को आरती में शामिल भक्तों की सुरक्षा का खास ख्याल रखने की अपील की।

अष्टमी पर 108 द्वीप जलाकर श्रद्धालुओं ने की मां महागौरी की आरती

वहीं चचेरिया दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष अनिल दुबे ने माता की आरती में आए भक्तों से अनुरोध किया कि दूरी बनाकर द्वीप प्रज्जवलित करे ताकि बगल में बैठे माताएं बहनें अपनी सुरक्षा के साथ द्वीप प्रज्वलित कर सके।

मौके पर ब्रह्मोरियां पूजा पंडाल समिति के छोटू पाण्डेय, मंगलू पांडेय, बलु पांडेय,अंकित सोनी,विशाल पांडेय,गोलू पाण्डेय धर्मेंद्र गुप्ता वहीं दूसरी ओर चचेरिया पूजा पंडाल समिति के विकाश तिवारी, पियूष तिवारी, चंद्रप्रकाश तिवारी, अमित तिवारी सहित अन्य सदस्य सुरक्षा के नजरिए से मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports