मनिका:- प्रखंड क्षेत्र के जगपति भवन में दिन गुरुवार को स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू जी का 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू के चित्र पर पुष्प माला अर्पित किया मौके पर भाजपा नेता सह समाजसेवी लव कुमार दुबे ने सर्वप्रथम स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू का तीनों पुत्रों राजीव रंजन प्रसाद साहू रंजीत कुमार साहू सुजीत कुमार साहू को धन्यवाद दिए क्योंकि तीनों पुत्रों के द्वारा अपने पिताजी के याद में इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन करते हैं।
उन्होंने बताएं कि स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू एक सामाजिक व्यक्ति थे उनके पास गांव के कोई भी लोग अगर किसी समस्या या किसी परेशानी को लेकर पहुंच जाते तो उनका समस्या का समाधान उनके द्वारा तुरंत किया जाता था खास करके गरीबों का मसीहा थे पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित सभी लोग भावूक देखे गए इसका मुख्य वजह यह है कि स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू के द्वारा किए गए कार्यों को याद करके लोग भावुक हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू अमर रहे का नारा भी लगाते हुए देखे गए। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ओबीसी जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद, छोटेलाल प्रसाद, सुनील प्रसाद प्रवीण कुमार, ललू साव, अमरदीप कुमार, डिंपल राजा, संतोष प्रसाद, अभय कुमार,बिजेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पासवान,,सुरेंद्र पासवान ,बलवंत सिंह, रघुपाल सिंह, विजय प्रसाद बैजनाथ प्रसाद, महावीर प्रसाद ,, अंकित कुमार, डॉक्टर चंदन, उमाशंकर गुप्ता ,वीरेंद्र कुमार यादव प्रेमचंद प्रसाद रामसेवक उरांव, दरोगी यादव, वृंद बिहारी प्रसाद यादव , दुर्गा प्रसाद जनक प्रसाद धर्मेंद्र प्रसाद मिथिलेश पासवान, तस्लीम अंसारी ,अख्तर अंसारी, एवं कई राजनीतिक दल के नेता मौजूद थे समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे