नवरात्रि के शुभ अवसर पर ग्राम बंदुआ में किया गया चार दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ

नवरात्रि के शुभ अवसर पर ग्राम बंदुआ में किया गया चार दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ
Views: 254
0 0
Read Time:4 Minute, 13 Second
नवरात्रि के शुभ अवसर पर ग्राम बंदुआ में किया गया चार दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ

मनिका:- प्रखंड क्षेत्र के बंदुआ में नवरात्रि के शुभ अवसर पर चार दिवसीय सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान महावीर प्रसाद के द्वारा फिता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे बंदुआ पंचायत के मुखिया अनीता देवी, पूर्व प्रत्याशी रघुपाल सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि रंजीत प्रसाद साहू उपस्थित थे।

मंच से लोगों को संबोधन करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि रंजीत प्रसाद साहू ने कहा कि आज भी हमारे बंदुआ पंचायत गांव के लोगों ने हमें याद करते हैं इसके के लिए पंचायत के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं,हमें अगर कुछ सीखना है तो बंदुआ गांव के वासियों से सिख लेना चाहिए। एक दूसरे के सुख दुख में हमेशा हाथ बटाते हैं। वही मनिका प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने सर्वप्रथम कमेटी के लोगों को सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम करने को लेकर धन्यवाद दिए।

उन्होंने मंच से लोगों को संबोधन करते हुए कहा कि जीवन का एक अहम हिस्सा संगीत है गीत संगीत से लोगों का मन प्रसन्न होता है।वही रघुपाल सिंह ने लोगों को संबोधन करते हुए कहा कि बंदुआ गांव में नवरात्रि के शुभ अवसर पर पिछले कई वर्षों से सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम होते हुए आ रहा हैं। सबसे अहम बात यह है कि यहां के लोग इतने अच्छे हैं की सांस्कृतिक कार्यक्रम में किसी भी तरह का भगदड़ नहीं करते हैं यहां बंदुआ गांव के लिए गौरव की बात है।

एकजुट होकर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाते हैं। सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम रांची के मशहूर कलाकारों के द्वारा किया जा रहा है और यह कार्यक्रम विजयदशमी के दिन संपन्न होगी ।विजेंद्र पासवान उर्फ पप्पू पासवान ने कहा कि ग्राम बंदुआ में हर वर्ष की भांति दुर्गा पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत अच्छे मन लगाकर करते हैं ।इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।और यह कार्यक्रम विजयदशमी के दिन संपन्न होगी ।

मौके पर दुर्गा पूजा के अध्यक्ष सचिव कोषा अध्यक्षअध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, कोषाध्यक्ष रामसेवक उरांव सचिवभरदुल सिंह शंभू यादव, दामोदर यादव धर्मेंद्र प्रसाद संतोष प्रसाद, ओम प्रकाश यादव, हरिशंकर यादव ,अनिल पासवान ,बिट्टू कुमार, पिंटू प्रसाद ,धनंजय प्रसाद ,लालू प्रसाद ,छोटेलाल प्रसाद, शिव प्रसाद, भोला प्रसाद ,कुलदीप साव ,सुधीर प्रसाद, भोला यादव, सरजू यादव, समेत कई लोग उपस्थित थे वही कमेटी के सभी लोगों को मुखिया एवं उप मुखिया ने बैच पहनाकर सम्मानित किया

Loading

नवरात्रि के शुभ अवसर पर ग्राम बंदुआ में किया गया चार दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment