Views: 246
0 0
पुलिस और उग्रवादी संगठन के बीच जोरदार मुठभेड़,दो जवानों को लगी गोली

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पुलिस और उग्रवादी संगठन के बीच जोरदार मुठभेड़,दो जवानों को लगी गोली

लातेहार:- थाना क्षेत्र के बोखाखाड़ जंगल में सोमवार की सुबह पुलिस और उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के बीच मुठभेड़ की घटना हो गई. इस मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए, जिनका तत्काल इलाज शुरू कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर…

पुलिस और उग्रवादी संगठन के बीच जोरदार मुठभेड़,दो जवानों को लगी गोली
Read Time:2 Minute, 13 Second
पुलिस और उग्रवादी संगठन के बीच जोरदार मुठभेड़,दो जवानों को लगी गोली
फाइल फोटो

लातेहार:- थाना क्षेत्र के बोखाखाड़ जंगल में सोमवार की सुबह पुलिस और उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के बीच मुठभेड़ की घटना हो गई. इस मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए, जिनका तत्काल इलाज शुरू कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और उग्रवादियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस दौरान दोनों ओर से 200 राउंड गोली चली है.इस गोलीबारी में दो जवानों को गोली लग गई है और वे घायल हैं.घटना के बाद पुलिस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है. जवानों के घायल होने के बाद उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.

घायल जवानों की पहचान नरेंद्र पांडेय( पलामू ) और जवान राम सिंह सुरीन (चाईबासा) के रूप में हुई है. जवान सुरीन के दाहिने पैर के निचले हिस्से मे इंसास की गोली लगी है जो फंस गई है. फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं.

पुलिस और उग्रवादी संगठन के बीच जोरदार मुठभेड़,दो जवानों को लगी गोली

एसपी कुमार गौरव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओरवाई और बोखाखाड़ गांव के पास जंगल में जेजेएमपी के नक्सली जमे हुए हैं. सूचना के बाद पुलिस की टीम जंगल में पहुंची तो अचानक पुलिस को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस के द्वारा भी फायरिंग की गई तो नक्सली वहां से फरार हो गए. इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. परंतु उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य है. लातेहार सदर अस्पताल में दोनों का इलाज किया गया.

Loading

पुलिस और उग्रवादी संगठन के बीच जोरदार मुठभेड़,दो जवानों को लगी गोली

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports