Views: 217
0 0
आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन

लातेहार:- सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज दिनांक 30.08.2024 को लातेहार जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के सभी पंचायतों में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसी क्रम में आज लातेहार प्रखंड के परसही पंचायत में उपायुक्त श्रीमती गरिमा…

आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Read Time:6 Minute, 17 Second
आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन

लातेहार:- सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज दिनांक 30.08.2024 को लातेहार जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के सभी पंचायतों में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में आज लातेहार प्रखंड के परसही पंचायत में उपायुक्त श्रीमती गरिमा सिंह की अध्यक्षता में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्रीमती गरिमा सिंह एंव जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सरकार सभी सुयोग्य लाभुको को योजनाओं के लाभ से आच्छादित करने के लिए पंचायत स्तर पर “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। जिले के सभी पंचायतों में आज दिनांक 30 अगस्त से 15 सितंबर तक आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को अच्छादित करने का कार्य किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि पंचायत स्तरीय शिविर के माध्यम से ऑन द स्पॉट शिकायतों का निष्पादन व योजनाओं के लाभ लेने में हो रही देरी को निराकरण करने का प्रयास किया जायेगा। साथ हीं उपायुक्त ने ग्रामीणों के आवेदन पर अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश संबंधित अधिकारी को दिया।
इस दौरान उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को देते हुए सभी से आग्रह करते हुए कहा कि अपने नजदीकी पंचायत स्तरीय शिविर में उपस्थित होकर सरकार की महत्वपूर्ण योजना का लाभ स्वयं ले साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करें।

आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन

लाभुकों के बीच उपायुक्त ने परिसम्पतियों का किया वितरण….


उपायुक्त ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लाभुकों को लाभान्वित किया।
बिरसा हरित आम बागवानी योजना के तहत लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शुकर पालन के लिए लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र, संवर्जन पेशन योजना के तहत वृद्धा पेंशन स्वीकृति पत्र, लाभुक के बीच जॉब कार्ड , आमबगवानी के लिए स्वीकृति पत्र,  छात्र–छात्राओं के बीच साईकिल के लिए स्वीकृति पत्र, जेएसएलपीएस के तहत 15 समूहों के लिए क्रेडिट लिंकेज का चेक, जरूरतमंद लाभुको के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया गया।

इसके अलावे उपायुक्त के द्वारा उक्त कार्यक्रम में लगाए गए सभी स्टॉल का क्रम वार तरीके से निरीक्षण किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं को लेकर 2400 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमे 1800 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।
पंचायत स्तरीय शिविर में उप विकास आयुक्त श्री सुरजीत कुमार सिंह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, लातेहार श्री मनोज तिवारी, व उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी को अवगत कराया।

आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन

विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

….
इस दौरान झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, ग्रीन राशन कार्ड निर्माण, सोना सबरन धोती – साड़ी योजना, फुलो झानों आर्शिवाद योजना आदि योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

मौके पर उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी लातेहार मनोज तिवारी, अंचल अधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो, जनप्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।

Loading

आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports