लातेहार :- मनिका विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस विधायक रामचन्द्र सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा झारखंड प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर गठित स्कृनिंग कमिटी द्वारा विधानसभा क्षेत्रों में उमीदवारों के उम्मीदवारी हेतु बायोडाटा आवेदन के साथ देने के आदेश व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी के निर्देशानुसार लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव को लातेहार जिला के मनिका विधानसभा (S.T. 073) से अपने उम्मीदवारी को लेकर अपना आवेदन बायोडाटा सौंपे।
मौके पर पलामु जिला कांग्रेस अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक, गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबेदुल्ला अंसारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, ज्योतिप्रकाश दुबे, लातेहार प्रखंड कांग्रेस एस सी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज पासवान, नागेश्वर यादव, श्याम किशोर दुबे, रामलगन सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विधायक श्री सिंह ने लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री उरांव को अपने राजनैतिक – सामाजिक व कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यों और दायित्वों से जुड़े संबंध में विस्तार पुर्वक उल्लेख किया है।।