कांवरियो सेभरा सवारी वाहन टकराई पोल से, पांच की मौत,पांच गंभीर रूप से घायल

कांवरियो सेभरा सवारी वाहन टकराई पोल से, पांच की मौत,पांच गंभीर रूप से घायल
Views: 350
0 0
Read Time:3 Minute, 29 Second
कांवरियो सेभरा सवारी वाहन टकराई पोल से, पांच की मौत,पांच गंभीर रूप से घायल

लातेहार:- गुरुवार सुबह लातेहार जिले के बालूमाथ सदर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पांच कांवरियो की जान जान चली गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि देवघर में पूजा पाठ करने के बाद सभी कांवरिया सवारी वाहन से अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर टमटम टोला के पास एक 11 हजार वाली बिजली के पोल से टकरा गई। वाहन के टकराने से बिजली पोल टूट गई। जिससे कई कांवरिया बिजली के तार की चपेट में आ गए।
यह हादसा रांची-चतरा एनएच-22 सड़क के बालूमाथ थाना क्षेत्र के टमटम टोला के पास आज अहले सुबह साढ़े तीन बजे की है इससे बिजली करंट की चपेट में आने से पांच कांवरिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पांच घायल कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे जान गवाने वालों का नाम

  • रंगीला कुमारी (12) पिता सचेन्द्र यादव,
  • अंजली कुमारी (15) पिता राजकुमार यादव,
  • सविता देवी (30) पति सुरेंद्र यादव,
  • शांति देवी (62) पति स्व. बौधा यादव (सभी हेमपुर, मकईयाटांड, बालूमाथ),
  • सवारी गाड़ी के चालक दिलीप उरांव(24) पिता विष्णुदेव उरांव (चितरपुर, बालूमाथ) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घायल लोगों का नाम

कांवरियो सेभरा सवारी वाहन टकराई पोल से, पांच की मौत,पांच गंभीर रूप से घायल
  • हनेश यादव (35) पिता गजाधर यादव ,
  • चरकू यादव (38) पिता नागेश्वर यादव,
  • हरिनंदन यादव (56) पिता स्व. दिलमन यादव, परमेश्वर यादव (18) पिता दुखन यादव (सभी भैंसादोन, बालूमाथ),
  • रीना कुमारी (21) पिता बाबूलाल उरांव (हेमपुर मकईयाटांड, बालूमाथ)
  • गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम, बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ध्रुव कुमार द्वारा सभी घायलों की प्राथमिक की ईलाज की गई। इलाज के उपरांत गंभीर स्थिति को देखते हुए हनेश यादव व चरकू यादव को रिम्स रेफर कर दिया।

मालूम हो कि 19 कांवरियों का एक जत्था बालूमाथ के भैंसादोन गांव से सवारी गाड़ी में सवार होकर 26 जुलाई को बाबा धाम देवघर के लिए निकले थे। गुरुवार को अपने घर पहुंचने से महज 6 किलोमीटर दूरी पर उक्त घटना घट गई। कांवरिया हरिनंदन यादव ने बताया कि चालक को झपकी आ जाने के कारण उक्त घटना घटी

Loading

कांवरियो सेभरा सवारी वाहन टकराई पोल से, पांच की मौत,पांच गंभीर रूप से घायल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment