Views: 481
0 0
जिले में स्कूल रूआर, 2024 अभियान का किया गया शुभारंभ

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

जिले में स्कूल रूआर, 2024 अभियान का किया गया शुभारंभ

संवाददातालातेहार:- उपायुक्त गरिमा सिंह के निर्देश पर आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्कूल रूआर 2024 जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास व उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर…

जिले में स्कूल रूआर, 2024 अभियान का किया गया शुभारंभ
Read Time:3 Minute, 44 Second
जिले में स्कूल रूआर, 2024 अभियान का किया गया शुभारंभ


संवाददाता
लातेहार:- उपायुक्त गरिमा सिंह के निर्देश पर आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्कूल रूआर 2024 जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास व उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि बच्चों को वापस लाने और उनकी नियमित उपस्थिति बनाये रखना अतिआवश्यक है। इसके लिए सामुहिक प्रयास की आवश्यकता है। विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मी की बेहतर भागीदारी शुरू करने की आवश्यकता है। सभी मिलकर प्रवासी बच्चों, स्कूल से बाहर रह गए बच्चों के अभिभावकों से मिलने और जागरूक करने का प्रयास करें, ताकि इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाय कि एक भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे और 5 वर्ष से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का स्कूल में नामांकण हो और वो अपनी शिक्षा पूरी करें।


आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई ने कहा कि समग्र शिक्षा का मुख्य लक्ष्य 5-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयीय शिक्षा पूर्ण कराना है। विगत वर्षों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं 5-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों की शिक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। साथ ही 5-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों के सभी बच्चों को पुनः विद्यालय में वापस लाना एवं नियमित अध्यापन कार्य का सम्पादन किया जाना है। इसको ध्यान में रखते हुए विद्यालय स्तर पर एक अभियान “स्कूल रुआर, का आयोजन किया जा रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम किये जाएंगे। जिला, प्रखंड के अलावा स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसके तहत स्कूलों में हर दिन अलग-अलग गतिविधि की जाएगी, जिसमें शिक्षक एवं बच्चे भागीदार होंगे।मौके पर सांसद प्रतिनिधि, चतरा विनीत मधुकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, श्रम अधीक्षक लक्ष्मी कुमारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक कविता खलखो, डीपीएम जेएसएलपीएस संतोष कुमार, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, बीपीओ, बीओ एवं शिक्षा विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Loading

जिले में स्कूल रूआर, 2024 अभियान का किया गया शुभारंभ

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports