Views: 164
0 0
जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता,लातेहार:- जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर शनिवार को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अर्पणा सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने लातेहार उपायुक्त गरिमा सिंह को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त के नहीं रहने के कारण फाउंडेंशन के सदस्यों ने यह ज्ञापन अपर समाहर्ता रामा रविदास को सौंपा।जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के ज्ञापन में…

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Read Time:3 Minute, 12 Second
जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन


संवाददाता,
लातेहार:- जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर शनिवार को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अर्पणा सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने लातेहार उपायुक्त गरिमा सिंह को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त के नहीं रहने के कारण फाउंडेंशन के सदस्यों ने यह ज्ञापन अपर समाहर्ता रामा रविदास को सौंपा।जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने के बाद फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अर्पणा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सभी राज्यों में प्रत्येक जिला मुख्यालय में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग लेकर फाउंडेशन कार्यकर्ता कहीं धरना तो कहीं सड़क पर मार्च निकाल रहे है ।उन्होंने कहा कि जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकी असंतुलन जैसी भीषण समस्या को रोकने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना बहुत जरूरी है।

बढ़ती जनसंख्या के कारण आज जो स्थितियां बन रही है वह आने वाले पीढ़ी के लिए चिंताजनक है। भारत में बढ़ती जनसंख्या के कारण देश में सामाजिक, आर्थिक व पर्यावरणीय संकट होने लगा है। अगर इसी तरह जनसंख्या का संतुलन बिगड़ता गया तो गृह युद्ध की आशंका बढ़ जायेगी।वही बीजेपी नेता मुकेश पांडे ने कहा कि देश में आज भी संतान बढ़ाने को लेकर लोगों को में जागरूकता नहीं है और अनियंत्रित तरीके से जनसंख्या बढ़ रहा हैं इस वजह से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर ही अंकुश लगाया जा सकता है। भारत और भारतीय संस्कृति के लिए पूर्व की भांति ही विघटनकारी साबित हो सकता है।

आगे उन्होंने कहा कि अपना देश जनसंख्या में धार्मिक असंतुलन के कारण हुए विघटन के दंश का प्रत्यक्ष भुक्तभोगी है। परंतु पूर्व की सरकारों के विभाजन के तुरंत बाद से ही जारी तुष्टिकरण की नीति के चलते अब फिर से वैसी ही परिस्थितियां निर्मित होती दिखाई दे रही है।इस अवसर पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के अंजू गुप्ता, रानी देवी, रिसा देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे ।

Loading

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports