Views: 285
0 0
मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

संवाददाता,लातेहार:- उपायुक्त गरिमा सिंह के निर्देश पर अपर समाहर्ता रामा रविदास की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व में सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण हेतु समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा…

मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न
Read Time:4 Minute, 32 Second
मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न


संवाददाता,
लातेहार:- उपायुक्त गरिमा सिंह के निर्देश पर अपर समाहर्ता रामा रविदास की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व में सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण हेतु समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मुहर्रम पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूर्व में ही सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर लें। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान यदि किसी शरारती तत्व द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने की कोशिश की गई, तो उसके विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी। उन्होंने मुहर्रम पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया।
बैठक में प्रखंड स्तर पर किए जाने वाले शांति समिति की जानकारी ली गई एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को अपने अपने प्रखंडों में शांति समिति की बैठक करवाने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावे वैसे संवेदनशील स्थानों में जहां सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है वैसे स्थानों पर विशेष नजर बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध धारा 107 के तहत कारवाई कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने जुलुस निकाले जाने के दौरान बिजली से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो इसके लिए कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को उस दौरान बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्देश दिया।

बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के द्वारा पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि मुहर्रम के अवसर पर जुलुस निकालने वाले सभी अखाड़ों की सूची तैयार कर लें तथा उन्हें पूर्व में ही सभी आवश्यक दिशानिर्देश दे दें। आगे उन्होंने कहा कि जिस मार्ग से मुहर्रम का जुलुस निकाला जाएगा उसका पूर्व में निर्धारण एवं सत्यापन कर लें।सोशल मीडिया पर यदि किसी तरह की झूठी खबर या अफवाह पोस्ट किया जाता है तो अविलम्ब इसकी सूचना नजदीकी थाना या प्रशासनिक पदाधिकारी को दें।

उन्होने संवेदनशील स्थानों पर वीडियो कैमरा एवं ड्रोन से वीडियोग्राफ़ी करने की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

सभी थाना तैयारी के साथ-साथ सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रखें। सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं गश्ती करने का निर्देश दिया गया।बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, अनुमंडल पदाधिकारी,लातेहार अजय कुमार रजक, जिला स्तरीय पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्तियों समेत विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Loading

मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports