Jharkhand:इन जिलों में 72 घंटे के अंदर भारी बारिश के आसार,येलो अलर्ट

Jharkhand:इन जिलों में 72 घंटे के अंदर भारी बारिश के आसार,येलो अलर्ट
Views: 183
0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second
Jharkhand:इन जिलों में 72 घंटे के अंदर भारी बारिश के आसार,येलो अलर्ट

रांची। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में मानसून की सक्रियता देखी जा रही है। वर्षा होने से लोगों को राहत मिली है।वर्षा ने लोगों को पिछले एक माह की तपती गर्मी से निजात दी है और रांची का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है।अब लोगों को रतजगा नहीं करना पड़ रहा है। लगातार हो रही वर्षा से रांची के अलावा, आसपास के इलाकों में सड़कें लबालब हैं। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


दिनभर ट्रैफिक व्यवस्था भी ठप रही और सड़कों पर नाले का गंदा पानी उफनकर बाहर निकलने लगा। राहगीरों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया था।मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 1, 2 और 3 जुलाई को निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो में बारिश की संभावना है।अनुमान से कम दर्ज की गई बारिश
राजधानी रांची में 6 जुलाई तक सक्रिय मानसून की स्थिति देखने को मिलेगी।

हालांकि पूरे राज्य में अब तक वर्षापात पूर्वानुमान के अनुसार नहीं हुआ है।24 घंटे का ऐसा रहा मौसम पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन एवं आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। जबकि कहीं-कहीं भारी वर्षा रिकार्ड की गई।

राज्य में मानसून की गतिविधि सक्रिय दिखी। सबसे अधिक वर्षा 118.3 मिमी हजारीबाग के विष्णुगढ़ में रिकार्ड की गई।


अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री डाल्टनगंज का जबकि न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का रिकार्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Loading

Jharkhand:इन जिलों में 72 घंटे के अंदर भारी बारिश के आसार,येलो अलर्ट

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment