पति ने अपने ही पत्नी को जमीन विवाद में ग्रामीणों के साथ मिलकर टांगी से मार कर की हत्या

पति ने अपने ही पत्नी को जमीन विवाद में ग्रामीणों के साथ मिलकर टांगी से मार कर की हत्या
Views: 589
0 0
Read Time:3 Minute, 13 Second
पति ने अपने ही पत्नी को जमीन विवाद में ग्रामीणों के साथ मिलकर टांगी से मार कर की हत्या

घाघरा थाना क्षेत्र के खंभा गांव में देर रात एक महिला को उसके पति व ग्रामीणों ने मिलकर टांगी से मारकर मौत के घाट उतार दिया मामला कुहीपाठ पंचायत के खंभा गांव का है जहां पर 40 वर्षीय संपत्ति उरांव को उसके पति ललितेश उरांव और गांव वालों ने जमीन विवाद में मिलकर हत्या कर दी , वहीं बीच बचाव में आए मृतका के मां शमिया उरांव के साथ भी मारपीट किया।

इस बाबत जानकारी देते हुए मृतिका के पिता पुनई उरांव ने बताया की शनिवार को सुबह गांव के लोगों और मृतका के पति के द्वारा बारी में रास्ता देने को लेकर विवाद हुआ था जिस पर पुनई उरांव ने कहा की अगर बगल जमीन का मालिक बंधु उरांव भी अपना जमीन देने को तैयार है तो मैं भी अपना कुछ हिस्सा जमीन रास्ता के लिए दे दूंगा।वही उसने बताया की शाम होने पर सुधीर लोहरा अपना ट्रैक्टर लेकर आया और पुनई उरांव के बारी में तार से बने बाउंड्री को तहस-नहस कर तोड़ डाला।वही मृतिका का 14 वर्षीय बेटा करीब 9:00 बजे बारी को देखने के लिए गया हुआ था.

पति ने अपने ही पत्नी को जमीन विवाद में ग्रामीणों के साथ मिलकर टांगी से मार कर की हत्या

इस दौरान मृतिका संपत्ति उराईन भी अपने बेटे को बुलाने बारी में चली गई।इधर ताक लगाए बैठे गांव के कुछ ग्रामीण ने उसपर हमला कर दिया हमलावरों में मृतिका के पति ललितेश उरांव भी शामिल था।

प्रत्यक्षदर्शी मृतक के बेटे रामचंद्र उरांव ने बताया कि सबसे पहले ललितेश ने संपत्ति उराईन पर हमला किया उसके बाद दो महिलाओं ने उसको पिटा फिर गांव वालों ने महिला के साथ मारपीट किया और किसी ने इसी बीच टांगी से मार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं बीच बचाव करने आई मृतका के मां सामिया उरांव पर भी हमला किया गया। मृतिका के पिता पुनई उरांव ने बताया कि ललितेश उरांव पेशे से एक पारा टीचर है और 5 वर्ष पूर्व अपने पत्नी को छोड़ चुका है मृतक संपत्ति उराईन अपने दो बच्चों रामचंद्र उरांव,सलामी कुमारी के साथ अपने मायके में ही रहती है।

वहीं घटना की सूचना घाघरा थाना प्रभारी तरुण कुमार को दिया गया थाना प्रभारी पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई। हालांकि थाना प्रभारी से पूछे जाने पर कहा कि हर एक पहलू पर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है

Loading

पति ने अपने ही पत्नी को जमीन विवाद में ग्रामीणों के साथ मिलकर टांगी से मार कर की हत्या

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “पति ने अपने ही पत्नी को जमीन विवाद में ग्रामीणों के साथ मिलकर टांगी से मार कर की हत्या

Leave a Comment