11वीं बटालियन मुख्यालय कैम्प किनामार में 10वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

11वीं बटालियन मुख्यालय कैम्प किनामार में 10वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
Views: 206
0 0
Read Time:4 Minute, 1 Second
11वीं बटालियन मुख्यालय कैम्प किनामार में 10वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया


संवाददाता,
लातेहार :- 11वीं बटालियन के मुख्यालय कैम्प किनामार में 10वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वेद प्रकाश त्रिपाठी, कमाण्डेंट के द्वारा उपस्थित गोवा स्कूल के बच्चे, आस-पास के ग्रामीणों एवं कैम्प में उपस्थित सभी अधिकारी / अधीनस्थ अधिकारी / नेहरू युवा केन्द्र लातेहार के सभी कर्मिको एवं केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के जवानों का हार्दिक अभिनन्दन किया गया ।इसी क्रम में बटालियन के सहायक उपनिरीक्षक रंजीत कुमार एवं हवलदार अनवर अली ने सभी को विभिन्न प्रकार के योगासन कराया एवं उनके लाभ बताये।

इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि हमारे देश की ऋषि-मुनियों की योग परम्परा को आज विश्व भी अपना रहा है।जिसका परिणाम है कि 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रखे गये प्रस्ताव को 177 देशों ने अत्यंत सीमित समय में पारित कर दिया और 21 जून 2015 को प्रथम अंतराष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया और तब से यह प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर कमाण्डेंट ने बताया कि आज की इस रफ्तार भरी जिंदगी में अनेक ऐसे पल हैं जो हमारी स्पीड़ पर ब्रेक लगा देते है। हमारे आस-पास ऐसे अनेक कारण विधमान है जो तनाव, थकान तथा चिड़चिड़ापन को जन्म देते हैं। जिससे हमारा जीवन-शैली अस्त-व्यस्त हो जाता।ऐसे में जीवन को स्वस्थ्य तथा ऊर्जावान बनाये रखने के लिए योग एक ऐसी रामबाण दवा है जो मस्तिष्क / शरीर को स्वस्थ्य रखता हैं। योग हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य है।

अगर नियमित तौर पर रोज सुबह उठकर योग का अभ्यास किया जाए, तो योग हर तरह के उपचार एवं चिकित्सा से ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। योग एक भारतीय प्राचीन पद्धति है, हम सब भारतीय होने के नाते यह कर्तव्य बनता हैं कि हम विश्व को यह संदेश दे कि हम अपनी सभ्यता को कितना अधिक महत्व देते है। मैं आपसे यहीं गुजारिश करूंगा कि आप दैनिक रूप से नियमित तौर पर रोज सुबह उठकर उचित योगासनों का अभ्यास करे।

इस मौके पर जुगल किशोर जोशी, द्वितीय कमान अधिकारी, प्रणव आनन्द झा, उप कमाण्डेंट, राजीव रंजन प्रताप सिंह, सहा० कमाण्डेंट, निरीक्षक जितेन्द्र कुमार पाण्डेय और 11 वीं बटालियन के कैम्प में समस्त उपस्थित जवान, गोवा एवं लातेहार स्कूल के बच्चे, आस-पास के ग्रामीण एवं सुश्री कंचन कुमारी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र लातेहार, तथा नेहरू युवा केन्द्र के स्वंयसेवक भी उपस्थित थे।

Loading

11वीं बटालियन मुख्यालय कैम्प किनामार में 10वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment