सतबरवा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व धूमधाम से मना

सतबरवा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व धूमधाम से मना
Views: 220
0 0
Read Time:2 Minute, 2 Second
सतबरवा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व धूमधाम से मना

सतबरवा प्रखंड से दिनेश यादव का रिपोर्ट-

सतबरवा(पलामू):– सतबरवा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के शुभ अवसर पर जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से मिले। सुबह 5 बजे से ही ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर जामा मस्जिद में नमाज अदा करने लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। बकरीद के अवसर पर लोगों ने सुबह नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद भी दी। जामा मस्जिद इलाके में पुलिस के जवान भी मुस्तैदी के साथ खड़े हुए नजर आए। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है।इस्लाम में ईद उल-अजहा के दिन बकरे की कुर्बानी का विशेष महत्व बताया गया है।इस्लाम धर्म में बकरीद को बलिदान का प्रतीक माना जाता है। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना तौफीक आलम मिस्बाही ने कहा कि आज का दिन कुर्बानी का दिन है। ये कुर्बानी हमे संदेश देता है। कि जिस तरीके से आज के दिन हम कुर्बानी दे रहे है। उसी तरीके से तमाम लोग अपनी अंदर के बुराइयों की भी कुर्बानी दें। लोग हमेशा मिल-जुल कर मुहब्बत के साथ जिंदगी गुजारें। नफरत, घमंड और गुरुर के साथ नहीं बल्कि मुहब्बत फैलाएं। इस मौके पर शाहनवाज आलम, नौशाद आलम, मो अता उलाह, मो कासिर हुसैन, मो अदनान अशरफ, मो शमसाद खान, मो मोजाहिद हुसैन, ताहा खान, मो तमशीर, मो समीर, मो अनीस, मो नासिर, सैफुलाह, राजा खान सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment