उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यों की समीक्षा की

उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यों की समीक्षा की
Views: 218
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second
उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यों की समीक्षा की

पलामू :- पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन ने समाहरणालय के सभागार में शनिवार को जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन टू अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।बैठक में उन्होंने सर्वप्रथम सभी बीडीओ/सीओ को उनके क्षेत्र अंतर्गत पेयजल की समस्या को लेकर बैठक करने व पेयजल की समस्या को कैसे दूर किया जाये इसको लेकर पेयजल विभाग से बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए समस्या का निराकरण करने की बात कही।इसके बाद उन्होंने एसवीएस की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।उन्होंने सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उनके क्षेत्र अंतर्गत पेयजल की संचालित योजनाओं में आ रही समस्या की जांच कर उचित समाधान करने की बात कही।बैठक में पेयजल आपूर्ति से संबंधित कार्य, पेयजल स्रोतों की स्थिति,पानी टंकी की स्थिति,मरम्मत कार्य आदि से संबंधित विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर आवश्यक उचित दिशा निर्देश दिए।प्रखंड वार ओडीएफ प्लस सहित अन्य बिंदुओं पर बारी-बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यों की समीक्षा की

इस दौरान उन्होंने अधिकाधिक ओडीएफ प्लस संरचनाओं यथा समुदायिक सोकपिट,कंपोस्ट पिट,ट्रेंच निर्माण, बेहतर स्वच्छता प्रबंधन करने की दिशा में सभी को कार्य करने का निर्देश दिया।इसी तरह उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को लेकर किया जा रहे हैं कार्यों के प्रगति की समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने ऑडियो प्लस अन्य कार्यों की जानकारी लेते हुए ओडीएफ प्लस का सर्टिफिकेशन देने में गति लाने पर बल दिया।उन्होंने सभी बीडीओ को आगामी मॉनसून के मद्देनजर उनके क्षेत्र में दस-दस हज़ार पौधे लगाने की बात कही।मौके पर उप विकास आयुक्त,नगर आयुक्त,हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, विभाग के समन्वयक व अभियंता समेत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment