भीषण सड़क हादसा: दो दर्जन लोग हुए घायल, कितने की हालत है नाजुक

भीषण सड़क हादसा: दो दर्जन लोग हुए घायल, कितने की हालत है नाजुक
Views: 273
0 0
Read Time:2 Minute, 59 Second
भीषण सड़क हादसा: दो दर्जन लोग हुए घायल, कितने की हालत है नाजुक

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,

घाघरा:- लोहरदगा एनएच 143 ए में नवडीहा पुल पर सवारी वाहन गाड़ी दुर्घटना में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना शाम की है। जिसमे करीब दो दर्जन घायलों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। नवडीहा जानकारी के अनुसार केरागानी चैनपुर से लोग शादी समारोह में सेन्हा के कंदरा गए हुए थे। लौटने के क्रम में दो गाड़ी साथ में निकली। गाड़ियों में कंपटीशन था । दोनों गाड़ियां तेज रफ्तार से कंदरा की ओर से आ रही थी । पहली गाड़ी निकल गई लेकिन दूसरी गाड़ी का ड्राइवर संतुलन को दिया और गाड़ी पुल के डिवाइडर से जा टकराई। गाड़ी में सवार दर्जनों लोग पुल के नीचे जा गिरे।

भीषण सड़क हादसा: दो दर्जन लोग हुए घायल, कितने की हालत है नाजुक

स्कूल के बगल में एक नया पुल बन रहा है जिसके नीचे नुकीले पत्थर थे। जिससे लोगों को गहरी चोटें आई है। घायलों में केरागानी निवासी सिद्धेश्वर कुम्हार, राजकुमार उरांव, चंद्रपाल उरांव, नंदू लोहरा, कमलेश उरांव, सूर्या उरांव, कर्मपाल कुम्हार, रामु कुमार, अनूप कुमार, रामकुमार, रामेश्वर उरांव सहित अन्य लोग शामिल है। घायलों में कई युवक कंडरा के भी शामिल है। जिसमे उनकी पहचान नही हो सकी है। एक साथ इतने मरीज के आने से घाघरा अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। ड्रेसिंग रूम में स्थान की भी कमी पड़ गयी। घायलों को जमीन पर लिटाकर किसी तरह इलाज किया गया। गंभीर रूप से घायल करीब एक दर्जन लोगों को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। भाजपा नेता अशोक उरांव एवं पुलिस प्रशाशन स्वम मिलकर घायलों को एम्बुलेंस एवं पुलिस गाड़ी से उतारने में घायलों का सहयोग कर रहे थे।
नवडीहा पुल के समीप नया पुल का निर्माण हो रहा है और ठेकेदार द्वारा पुराने पुल जिसमे वाहनों का आना जाना होता है उसके मुहाने में आधी सड़क में मिट्टी गिराकर उसे वनवे बना दिया गया। जो राहगीरों के लिए काल साबित हो रहा है। पूर्व में एक दो लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके वावजूद ठेकेदार कछुवे की गति से नए पुल का निर्माण कर रही है और बराबर दुर्घटना होती रहती है।

Loading

भीषण सड़क हादसा: दो दर्जन लोग हुए घायल, कितने की हालत है नाजुक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment