Views: 209
0 0
बिजली चोरों और बकायदारों पर एक्शनबिजली चोरों और बकायदारों

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

बिजली चोरों और बकायदारों पर एक्शन,118 पर FIR दर्ज

मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) का बिजली चोरों व बकायेदारों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान सख्त हो गया है।अभियान के क्रम में कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी है। इसे लेकर सभी स्थानों पर छापेमारी दल गठित कर गांव से लेकर शहरी क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही है। गठित दल जहां बकायेदारों…

बिजली चोरों और बकायदारों पर एक्शन,118 पर FIR दर्ज
Read Time:2 Minute, 56 Second
बिजली चोरों और बकायदारों पर एक्शन,118 पर FIR दर्ज

मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) का बिजली चोरों व बकायेदारों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान सख्त हो गया है।अभियान के क्रम में कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी है। इसे लेकर सभी स्थानों पर छापेमारी दल गठित कर गांव से लेकर शहरी क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही है। गठित दल जहां बकायेदारों उपभोक्ताओं को बिल जमा करने का निर्देश दे रहा है। वहीं चोरी करते पकड़े जाने पर कार्रवाई कर रहा है।जेबीवीएनएल ने मई माह में डालटनगंज विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में कुल 471 छापेमारी की है। 118 लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी संबंधित थाना में दर्ज की गई है।उपभोक्ताओं को यथाशीध्र बकाया बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी देकर छोड़ा गया है।डालटनगंज विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अंतर्गत शहर के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में बिजली की ज्यादा चोरी होती है। डालटनगंज विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अंतर्गत तीन अवर प्रमंडल आते हैं।इसमें मेदिनीनगर ग्रामीण, पाटन ग्रामीण और मेदिनीनगर शहरी अवर प्रमंडल शामिल है। मई माह में डालटनगंज ग्रामीण अवर प्रमंडल में कुल 306 छापेमारी की गई।

कहां कितनी हुई छापेमारी


पाटन ग्रामीण अवर प्रमंडल में कुल 94 छापेमारी की गई। इसमें 31 विद्युत उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। सभी पर 3.06 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। डालटनगंज शहरी अवर प्रमंडल में कुल 71 छापेमारी की गई। इसमें 12 विद्युत उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई। सभी पर 2.28 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।मेदिनीनगर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता शंभूनाथ चौधरी ने कहा कि जेबीवीएनएल सेंट्रल सेक्टर से ऊंची कीमत पर बिजली की खरीदकर विद्युत उपभोक्ताओं को सस्ते दर पर उपलब्ध कराता है। बावजूद इसके विद्युत उपभोक्ता बिजली बिल समय पर जमा नहीं करते हैं।जुर्माना की राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर सर्टिफिकेट केस किया जाएगा।

Loading

बिजली चोरों और बकायदारों पर एक्शन,118 पर FIR दर्ज

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports