Views: 159
0 0
अब डॉक्टर अजय लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

अब डॉक्टर अजय लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

अगले सप्ताह से लौहनगरी में संभालेंगे मोर्चा जमशेदपुर:- लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर सीट झामुमो के खाते में जाने के बाद से ही ऐसा लग रहा था कि डॉ.अजय कुमार को कांग्रेस पार्टी राज्य सभा या केंद्रीय नेतृत्व में बड़ी भूमिका सौंपेगी.इस विषय पर झारखंड से लेकर कोल्हान तक के कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं की…

अब डॉक्टर अजय लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
Read Time:3 Minute, 6 Second
अब डॉक्टर अजय लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

अगले सप्ताह से लौहनगरी में संभालेंगे मोर्चा

जमशेदपुर:- लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर सीट झामुमो के खाते में जाने के बाद से ही ऐसा लग रहा था कि डॉ.अजय कुमार को कांग्रेस पार्टी राज्य सभा या केंद्रीय नेतृत्व में बड़ी भूमिका सौंपेगी.इस विषय पर झारखंड से लेकर कोल्हान तक के कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं की नजर बनी हुई है.तीन राज्य के प्रभारी के रूप में डॉ अजय कुमार की भूमिका से खुश होकर पार्टी आलाकमान अब कोई बड़ा फैसला भी जल्द ही ले सकती है.इसी बीच सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है वह डॉक्टर अजय और उनके समर्थकों के लिए बड़ी खुशखबरी साबित हो सकती है.जैसी जानकारी मिली है उसके अनुसार डॉ अजय कुमार को जमशेदपुर पूर्वी या पश्चिमी सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की पक्की सूचना है.
इस बीच यह भी खबर है कि अगले सप्ताह से ही अजय कुमार जमशेदपुर में कैंप कर जाएंगे और विभिन्न सामाजिक संगठनों से संवाद स्थापित करेंगे.इसके अलावा वे जमशेदपुर के विभिन्न बस्तियों में पदयात्रा कर लोगों की समस्याओं को जानने और उसका समाधान करने का प्रयास करेंगे.लोकसभा चुनाव से पहले ही डॉक्टर अजय ने बूथ स्तर पर अपनी टीम तैयार कर ली थी लेकिन झामुमो कोटे में जमशेदपुर सीट जाने के बाद यह तैयारी धरी रह गई.हालांकि डॉ अजय कुमार अगर जमशेदपुर लोकसभा चुनाव लड़ते तो शायद आज नज़ारा कुछ और ही होता लेकिन पार्टियों के गठबंधन धर्म का पालन करते हुए उन्हें यह सीट गंवानी पड़ी.अब इस खबर पर जल्द ही मुहर लगाई जा सकती है कि डॉ अजय विधानसभा चुनाव लडेंगे और वो भी जमशेदपुर से ही.फिलहाल इस पर बहुत कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन डॉक्टर अजय के विधानसभा चुनाव लड़ने की खबरें बहुत जल्द सुर्खियां बटोरने वाली हैं.फिलहाल डॉ अजय कुमार पार्टी के स्थायी आमंत्रित सदस्य,राष्ट्रीय प्रवक्ता और तीन राज्यों के प्रभारी के पद पर भी हैं.उनके नेतृत्व में तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बहुमत हासिल किया तो वहीं उड़िसा में भी पिछले चुनाव की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन किया है.

Loading

अब डॉक्टर अजय लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports