संवाददाता
लातेहार: जब लोग अपने भविष्य की चिंता करते हैं उस समय भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत को हिला कर रख दिया था और जल, जंगल जमीन और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उनके समर्पण और सेवाभाव को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा। उक्त बातें उपायुक्त गरिमा सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के 124वें पुण्यतिथि पर चंदनडीह स्थित विवेकानंद पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 25 साल की उम्र में शहादत देने वाले बिरसा मुंडा आज भी देशवासियों के दिलों में रहते हैं। भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। श्रीमति सिंह ने आगे कहा कि आज के दिन हम सभी लोग धरती आबा बिरसा मुंडा को सहृदय याद करते हैं और उनके आदर्शों से हमें प्रेरणा मिलती हैं। आपको ज्ञात हो कि भगवान बिरसा मुंडा रांची स्थित जेल उद्यान में ही नौ जून 1900 को अंतिम सांस ली थी। मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन, नगर प्रशासक राजीव रंजन और श्रेयांश कुमार ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया ।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,