Views: 270
0 0
गजराज की एंट्री से रात भर परेशान रहे लोग,सायरन बजाते हुए

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

गजराज की एंट्री से रात भर परेशान रहे लोग,सायरन बजाते हुए दौड़ी पुलिस

तुपुदाना। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित पुराना विधानसभा के समीप शनिवार की आधी रात के लगभग एक हाथी को घूमते हुए देखा गया। विशालकाय हाथी को घूमते देखकर विधानसभा के समीप दुकान लगाने वाले फुटपाथ दुकानदार एवं राहगीर दहशत में आ गए और हाथी पहुंचने की सूचना पुलिस को दी।मौके पर जगन्नाथपुर पुलिस और पीसीआर की…

गजराज की एंट्री से रात भर परेशान रहे लोग,सायरन बजाते हुए दौड़ी पुलिस
Read Time:3 Minute, 35 Second

गजराज की एंट्री से रात भर परेशान रहे लोग,सायरन बजाते हुए दौड़ी पुलिस

तुपुदाना। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित पुराना विधानसभा के समीप शनिवार की आधी रात के लगभग एक हाथी को घूमते हुए देखा गया। विशालकाय हाथी को घूमते देखकर विधानसभा के समीप दुकान लगाने वाले फुटपाथ दुकानदार एवं राहगीर दहशत में आ गए और हाथी पहुंचने की सूचना पुलिस को दी।मौके पर जगन्नाथपुर पुलिस और पीसीआर की गाड़ी पहुंची और हाथी को सायरन बजाकर भगाने का प्रयास किया। लेकिन हाथी आसपास ही घूमता रहा। इस बीच काफी संख्या में स्थानीय लोग जुटे और हाथी को भगाने का प्रयास करने लगे। पुलिस के द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को हाथी पहुंचने की सूचना दी गई।वन विभाग की टीम पहुंची और पटाखे एवं मशाल आदि जलाकर हाथी को भागने का प्रयास किया और धीरे-धीरे हाथी को भागते हुए ले जा रहे थे। इस बीच हाथी नया विधानसभा परिसर में घुस गया और लगभग 1 घंटे तक विधानसभा परिसर के अंदर घूमते रहा।

सायरन बजाते हुए हाथी के पीछे-पीछे भाग पुलिस कर्मी


पुलिस पीसीआर गाड़ी की सायरन बजाकर हाथी को भगाने का प्रयास कर रही थी। किसी तरह काफी मुश्किल से हाथी वहां से निकला तो कुटे और लाबेद गांव की ओर घुस गया कुटे लाबेद में दो-तीन घरों की चारदीवारी को क्षतिग्रस्त करते हुए होटवासी की ओर भागने लगा।

पीछे-पीछे पुलिसकर्मी पीसीआर गाड़ी का सायरन बजाते हुए और स्थानीय लोग को हल्ला करते हुए हाथी को खदेरने लगे होटवासी के बाद हाथी को वनकर्मियों एवं पुलिसकर्मियों ने नगडी की ओर भगा दिया। जहां से नगड़ी के जंगलों की और हाथी चला गया।3 घंटे तक पुराना विधानसभा से लेकर नया विधानसभा एवं उसके आसपास के गांव कुटे लावेद होटवासी में जंगली हाथी घूमते रहा, लेकिन कोई बड़ी क्षति और नुकसान नहीं पहुंचाया।

गुस्से में है गजराज

नगड़ी के खेती करने वाले इलाके में खुंटी क्षेत्र के जंगलों से झूंड के झूंड जंगली हाथी नगड़ी क्षेत्र में आकर किसानों के फसलों को काफी नुकसान पहुंच चुके हैं।

खेतों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ घरों को भी क्षतिग्रस्त करते रहते हैं। लेकिन धुर्वा के शहरी क्षेत्र में इससे 1 वर्ष पहले भी हाथी घुस गया था। लेकिन तुरंत खदेड़ दिया गया था। लेकिन इस बार लगभग 3 घंटे तक पुराने विधानसभा, नया विधानसभा, सेक्टर 2 मार्केट, कुटे,लावेद, होटवासी क्षेत्र में 3 घंटे तक लगातार हाथी घूमते रहा,पीसीआर गाड़ी के सायरन के द्वारा हाथी को खदेड़कर नगड़ी की ओर भेज दिए।

Loading

गजराज की एंट्री से रात भर परेशान रहे लोग,सायरन बजाते हुए दौड़ी पुलिस

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports