Views: 190
0 0
आप नेता संजय सिंह नेएग्जिट पोल को बताया अविश्वसनीयहास्यास्पद

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

आप नेता संजय सिंह ने एग्जिट पोल को बताया अविश्वसनीय और हास्यास्पद

नईदिल्ली, (आरएनएस)। लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले सामने आए एग्जिट पोल ने सियासी हलचल तेज कर दी है। आप नेता संजय सिंह ने एग्जिट पोल पर मचे सियासी बवाल पर एक प्रेस वार्ता की है।संजय सिंह ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को अविश्वसनीय और हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि यह एग्जिट जनता के बीच…

आप नेता संजय सिंह ने एग्जिट पोल को बताया अविश्वसनीय और हास्यास्पद
Read Time:2 Minute, 46 Second
आप नेता संजय सिंह ने एग्जिट पोल को बताया अविश्वसनीय और हास्यास्पद

नईदिल्ली, (आरएनएस)। लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले सामने आए एग्जिट पोल ने सियासी हलचल तेज कर दी है। आप नेता संजय सिंह ने एग्जिट पोल पर मचे सियासी बवाल पर एक प्रेस वार्ता की है।
संजय सिंह ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को अविश्वसनीय और हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि यह एग्जिट जनता के बीच नहीं, बल्कि बीजेपी कार्यालय में तैयार किए गए हैं, जिनका लोगों के राजनीतिक हितों से कोई सरोकार नहीं है।
‘आपÓ नेता ने कहा, पिछले कुछ दिनों से जिस तरह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा एग्जिट पोल के आंकड़ों का लड्डू बनाकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है, उसे लेकर आज मैं पूरी स्थिति स्पष्ट कर देना चाहता हूं। बीजेपी मतगणना को प्रभावित करने की भी कोशिश कर रही है। एग्जिट पोल को किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है। यह खुद ही अपने आपको गलत साबित करता हुआ नजर आ रहा है और इस मामले में एग्जिट पोल तैयार करने वाली जितनी भी एजेंसियां हैं, उनको धन्यवाद देना चाहूंगा। उन्होंने खुद ही देश के सामने खुलासा कर दिया कि मेहरबानी कर हम पर भरोसा मत कीजिए। अगर आप ऐसा करेंगे, तो आप खुद को ठगा हुआ महसूस करेंगे।
उन्होंने आगे कहा, एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियां खुद ही अपनी नाकामी स्वीकार रही है और क्यों कर रही है, क्योंकि इन लोगों ने खुद ही अपने एग्जिट पोल को हास्यास्पद बना दिया है। इन लोगों ने एग्जिट पोल को अविश्वसनीय बना दिया है और देश की जनता को खुद ही बता दिया कि कभी-भी एग्जिट पोल पर भरोसा मत करना और ऐसा भारत के एग्जिट पोल के इतिहास में पहली बार घटित हुआ है।
आप नेता ने कहा, एक राज्य है झारखंड। इस राज्य में सीपीआई(एम) चुनाव ही नहीं लड़ रही है। वहां पर सीपीआई(एमएल) चुनाव लड़ रही है, लेकिन यहां एग्जिट पोल वाले बता रहे हैं कि सीपीआई(एम) को 2-3 सीटें मिल सकती हैं।
सभी एग्जिट पोल एनडीए की जीत का दावा कर रहे हैं।

Loading

आप नेता संजय सिंह ने एग्जिट पोल को बताया अविश्वसनीय और हास्यास्पद

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports