छोटे बच्चों व बुजुर्गों का भी करें विशेष देखभाल : आयुक्त
मेदिनीनगर, (पलामू):- प्रमंडलीय आयुक्त श्री बाल किशुन मुंडा ने भीषण गर्मी को देखते हुए प्रमंडलवासियों से हीटवेव यानी लू से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे लू से बचाव के लिए जरूरी प्रबंध रखें। छोटे बच्चों व बुजुर्गों का भी विशेष देखभाल जरूरी है।
उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार पलामू में आगामी कुछ दिन और अधिक गर्मी होने के साथ लू चलेगी। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुरूप कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, दौरे जैसे हीट स्ट्रोक, हीट रैश के संकेतों को पहचाने। यदि आप बेहोशी या बीमार महसूस कर रहे हैं तो डॉक्टर को दिखाएं। लू से बचने के लिए पानी पीएं। धूप में बाहर जाते समय चश्मे, छाता, टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें। ओआरएस, घर पर बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी आदि का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि स्वयं के साथ पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखें।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,