Views: 453
0 0
521 किलो अफीम-डोडा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

521 किलो अफीम-डोडा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार

संवाददातालातेहार :- एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ गांवों में नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले तस्कर सक्रिय हो रहे हैं। इस सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने बालूमाथ डीएसपी आशुतोष सत्यम के नेतृत्व में बरियातू थाना क्षेत्र के श्रीसमाध…

521 किलो अफीम-डोडा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 47 Second
521 किलो अफीम-डोडा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता
लातेहार :- एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ गांवों में नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले तस्कर सक्रिय हो रहे हैं। इस सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने बालूमाथ डीएसपी आशुतोष सत्यम के नेतृत्व में बरियातू थाना क्षेत्र के श्रीसमाध गांव में छापेमारी की।पुलिस की टीम ने जब भगत गंझू के घर छापेमारी की तो वहां से 521 किलो अफीम डोडा बरामद किया गया।बरामद डोडा की खुले बाजार में कीमत करीब 81 लाख रुपये है।इस दौरान पुलिस ने तस्कर भगत गंझू को भी गिरफ्तार कर लिया।शुक्रवार को मामले की जानकारी देते हुए बालूमाथ एसडीपीओ आशुतोष सत्यम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर 541 किलो अफीम डोडा बरामद किया है।उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि तस्कर गिरोह का सरगना गोल्डेन नामक व्यक्ति है जो बरियातू थाना क्षेत्र के शिबला गांव का रहने वाला है।इसके अलावा इस गिरोह में महेंद्र गंझू, गणेश गंझू आदि शामिल हैं।गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पता चला कि गोल्डेन गिरोह के अन्य तस्करों के माध्यम से अफीम डोडा का स्टॉक करवाता है।इसके बाद गोल्डेन उसे बाहर के बाजार में बेच देता है।एसडीपीओ ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ज्ञात हो कि पुलिस ने इस साल अब तक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं. इधर, पुलिस की मुस्तैदी से घबराकर तस्कर गिरोह के लोगों ने जिले से अपना धंधा समेटना शुरू कर दिया है।छापेमारी टीम में थाना प्रभारी राजा दिलावर समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी शामिल थे।

Loading

521 किलो अफीम-डोडा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports