पिछले वर्ष की तुलना में सौ करोड़ से भी अधिक की हुई वसूली
पलामू:- जिला खनन विभाग के द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 में राजस्व की वसूली पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना 1 सौ करोड़ से भी अधिक की गयी है।पांच वर्ष के दौरान सबसे अधिक वितिय वर्ष 2023-24 में कोयला एवं पत्थर में राजस्व की प्राप्ति की हुई है। जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 212 करोड़ 78 लाख राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित था जिसमें 160 करोड़ 47 लाख राजस्व वसूली हुई थी वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24 में 305 करोड़ 34 लाख राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित था जिसमें 213 करोड़ 65 लाख राजस्व वसूली की गयी।उन्होंने बताया कि कोयला में 2022-23 में 61 करोड़ 42 लाख 49 हजार की राजस्व प्राप्ति हुई थी,जबकि वितिय वर्ष 2023-24 में 93 करोड़ 97 लाख 46 हजार हो गयी जो पिछले वर्ष की तुलना 32 करोड़ अधिक है जबकि पत्थर में वर्ष 2023-24 में कुल 86 करोड़,84 लाख 77 हजार की वसूली की गयी थी जबकि वितिय वर्ष 2023-24 में बढ़कर 108 करोड़ 32 लाख,98 हजार हो गयी जो पिछले वर्ष की तूलना 22 करोड़ अधिक है।उन्होंने बताया कि अन्य खजिन संपदा में भी पिछले वर्ष की तूलना एक सौ करोड़ अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है।
Good post! We will be linking to this particularly great post on our site. Keep up the great writing
Very well presented. Every quote was awesome and thanks for sharing the content. Keep sharing and keep motivating others.