सीता सोरेन के बदले तेवर, अपने ही परिवार को चेताया:

सीता सोरेन के बदले तेवर, अपने ही परिवार को चेताया:
Views: 281
0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second
सीता सोरेन के बदले तेवर, अपने ही परिवार को चेताया:

रांची।भाजपा में शामिल होने के बाद झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर बुधवार को एक पोस्ट के जरिए झामुमो पर अप्रत्यक्ष तरीके से हमला किया।उन्होंने लिखा है कि झारखंड के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले उनके पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के नाम की आज दुहाई देकर घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोगों से विनती है कि मेरे मुंह में अंगुली नहीं डालें।सीता सोरेन ने लिखा कि अगर मैं और मेरे बच्चों ने मुंह खोलकर भयावह सच्चाई उजागर की तो कितनों का राजनैतिक और सत्ता सुख का सपना चूर हो जाएगा।उन्होंने लिखा कि उनके पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के निधन के बाद से परिवार के जीवन में भयावह सपने की तरह बदलाव आया। उन्हें और दोनों बेटियों को न केवल उपेक्षित किया गया, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी अलग-थलग कर दिया गया। ईश्वर जानता है कि इस दौर में अपने बेटियों को कैसे पाला है।मुझे और मेरी बेटियों को उस शून्य में छोड़ दिया गया, जहां से बाहर निकल पाना हमारे लिए असंभव लग रहा था। झामुमो से इस्तीफे के पीछे कोई राजनीतिक कारण नहीं है।सीता सोरेन का कहना है कि यह मेरी और मेरी बेटियों की पीड़ा, उपेक्षा और हमारे साथ हुए अन्याय के खिलाफ एक आवाज है, जिस झारखंड मुक्ति मोर्चा को उनके पति स्व. दुर्गा सोरेन ने अपने खून-पसीने से सींचा, वह पार्टी आज अपने मूल्यों और कर्तव्यों से भटक गई है।

Loading

सीता सोरेन के बदले तेवर, अपने ही परिवार को चेताया:

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment