Views: 296
0 0
लोकसभा चुनाव से पहले ईडी का बड़ा एक्शन, आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी एमएलए के ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

लोकसभा चुनाव से पहले ईडी का बड़ा एक्शन, आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी एमएलए के ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड

बक्सर ,(आरएनएस)। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही ईडी ने भी ताबड़तोड़ छापामारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में ईडी ने बक्सर जिले के अंतर्गत ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक शंभू नाथ सिंह यादव और उनसे जुड़े लोगों के ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापामारी की। सूचना केे अनुसार बक्सर जिले के…

लोकसभा चुनाव से पहले ईडी का बड़ा एक्शन, आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी एमएलए के ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड
Read Time:5 Minute, 24 Second

लोकसभा चुनाव से पहले ईडी का बड़ा एक्शन, आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी एमएलए के ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड

बक्सर ,(आरएनएस)। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही ईडी ने भी ताबड़तोड़ छापामारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में ईडी ने बक्सर जिले के अंतर्गत ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक शंभू नाथ सिंह यादव और उनसे जुड़े लोगों के ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापामारी की। सूचना केे अनुसार बक्सर जिले के सदर, सिमरी, ब्रह्मपुर और चक्की प्रखंड क्षेत्र में विधायक से जुड़े कम से कम सात ठिकानों पर ईडी की टीम पहुंची है।
बता दें कि विधायक का पैतृक आवास चक्की प्रखंड मुख्यालय में है। यहां उनका आटा मिल और एक बड़ा निजी स्कूल भी चलता है। एक बड़े अस्पताल का विधायक यहां निर्माण करा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ईडी की टीम सुबह 4:00 बजे ही चक्की पहुंच गई थी।
ब्रह्मपुर के विधायक राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी माने जाते रहे हैं। लालू अक्सर उनके निजी आयोजनों में शामिल होने आते रहे हैं। कुछ महीने पहले विधायक के बेटे की शादी में भी राजद अध्यक्ष चक्की पहुंचे थे और यहां अच्छा वक्त भी गुजारा था।

(नई दिल्ली)लोकसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी, 102 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू; 19 अप्रैल को मतदान


नई दिल्ली ,20 मार्च (आरएनएस)। लोकसभा चुनावों का ऐलान चंद दिन पहले हो चुका है। अब पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। पहले चरण में होने वाले 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है। हालांकि, बिहार के लिए नामांकन करने की अंतिम तारीख 28 मार्च रखी गई है। जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 30 मार्च है। इसके अलावा बिहार में नामांकन वापस लेने के लिए दो अप्रैल की तारीख निर्धारित है।
हालांकि, एक त्योहार के कारण बिहार में पहले चरण में होने वाले लोकसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 28 मार्च रखी गई है। बिहार की 40 में से चार सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा। दरअसल, पहले चरण में जिन 21 राज्यों की 102 सीटों पर चुनाव होगा। उनमें पुडुचेरी, मिजोरम, मेघालय, मध्य प्रदेश, मणिपुर, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बंगाल, नगालैंड, अंडमान निकोबार शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल को शुरू होंगे और उसके बाद 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को सात अलग-अलग चरणों में चुनाव होंगे। जबकि वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

(लखनऊ)अपने दफ्तर में ही 2 लाख रुपए रिश्वत ले रहा था जीएसटी का डिप्टी कमिश्नर, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा


लखनऊ (आरएनएस)। विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पांडेय को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम को विजिलेंस टीम सेल्स टैक्स मुख्यालय पहुंची और धनेंद्र पांडेय को 2 लाख रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया। पांडेय एडम डाटा सर्विसेज से रिश्वत की रकम ले रहे थे। सेल टैक्स ऑफिस में विजिलेंस टीम की दबिश से हड़कंप मच गया। कुछ देर तक तो वहां काम कर रहे अन्य अधिकारी और कर्मचारी तो कुछ समझ ही नहीं पाए कि मामला क्या है, लेकिन बाद में धीरे-धीरे जब कर्मचारियों और अधिकारियों को डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पांडे की गिरफ्तारी की जानकारी हुई तो सभी सकते में रह गए।

Loading

लोकसभा चुनाव से पहले ईडी का बड़ा एक्शन, आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी एमएलए के ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports