Views: 225
0 0
आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने पलामू प्रमंडल के सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी तथा बस ऑनर एसोसिएशन एवं बस संचालकों के साथ की बैठक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने पलामू प्रमंडल के सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी तथा बस ऑनर एसोसिएशन एवं बस संचालकों के साथ की बैठक

पलामू:- लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत पलामू प्रमंडल अंतर्गत जिलों यथा पलामू, गढ़वा एवं लातेहार में वाहनों की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आकलन करने को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने आज आयुक्त कार्यालय में जिला परिवहन पदाधिकारियों तथा बस ऑनर एसोसिएशन एवं बस संचालकों के साथ बैठक की। आयुक्त ने अपने-अपने जिला…

आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने पलामू प्रमंडल के सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी तथा बस ऑनर एसोसिएशन एवं बस संचालकों के साथ की बैठक
Read Time:2 Minute, 32 Second
आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने पलामू प्रमंडल के सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी तथा बस ऑनर एसोसिएशन एवं बस संचालकों के साथ की बैठक

पलामू:- लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत पलामू प्रमंडल अंतर्गत जिलों यथा पलामू, गढ़वा एवं लातेहार में वाहनों की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आकलन करने को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने आज आयुक्त कार्यालय में जिला परिवहन पदाधिकारियों तथा बस ऑनर एसोसिएशन एवं बस संचालकों के साथ बैठक की। आयुक्त ने अपने-अपने जिला में आवश्यकता के अनुरूप वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश दिया। उन्होंने सभी को बेहतर समन्वय व तालमेल कर लोकसभा चुनाव को सफल बनाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिला परिवहन पदाधिकारी, बस ऑनर एसोसिएशन एवं बस संचालक आपसी समन्वय कर पलामू प्रमंडल अंतर्गत जिलों में वाहनों की आवश्यकता के विरुद्ध उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन के निमित्त पलामू प्रमंडल अंतर्गत पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिले में मतदान कर्मियों, सेक्टर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं मतदान से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों को कोई असुविधा नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाए। वाहन संचालकों द्वारा उनकी कुछ मांगों पर विचार करने का भरोसा देते हुए चुनाव में अधिग्रहित किये जाने वाले विभिन्न श्रेणियों के मोटरगाड़ियों के लिए परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित दर के अनुरूप निर्धारित अवधि में भुगतान करने का भी निदेश दिया। बैठक में आयुक्त के सचिव सह क्षेत्रीय परिवहन पर अधिकार के सचिव बिजय वर्मा, पलामू, गढ़वा के जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार के मोटरयान निरीक्षक सहित बस ऑनर एसोसिएशन, बस संचालकों की ओर से सत्येंद्र कुमार सिंह, असगर हुसैन, राजकुमार पांडेय, प्रभु दयाल सिंह, मंसूर खान, नागेंद्र आदि उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports