प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
घाघरा:- थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत हो गई। पहली घटना इटकीरी में सड़क पर अचानक बैल आ जाने से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे सलगी भूईया टोली निवासी महिला रतिया देवी उम्र लगभग 54 वर्ष हादसे में गंभीर चोट आई जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना टोटाम्बी में घटी देवाकी भूखाटोली का निवासी कार्तिक उरांव पिता पुनई उरांव उम्र लगभग 18 वर्ष कल अपने पिता पुनई को मकरा कुआं खोदने के लिए लेकर गया था उसके बाद वहां से वह घर नहीं लौटकर कहीं और चला गया।
परिजनों ने बताया की लगभग रात को 8:00 बजे घाघरा थाना से फोन आया कि आपके बेटा का सड़क दुर्घटना में टोटाम्बी के पास मौत हो गई जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं घाघरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,