Views: 2169
0 0
लोक सभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक…

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

लोक सभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक…

लातेहार:-जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपूर्ण राज्य में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु 4 मार्च को पूर्वाह्न…

लोक सभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक…
Read Time:3 Minute, 22 Second

लोक सभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक…

लातेहार:-जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपूर्ण राज्य में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु 4 मार्च को पूर्वाह्न 10:00 बजे से सोशल मीडिया के माध्यम से #I am Verified Voter अभियान का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में आप सभी प्रतिनिधियों के सहयोग से उक्त अभियान के तहत जिले के प्रत्येक मतदाता से यह अपील की जाए कि वे अपना नाम मतदान केन्द्र जाकर अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची से अथवा ऑनलाईन वोटर हेल्पलाईन एप् या Voters Service Portal (https://voters.eci.gov.in/) के माध्यम से जांच कर संतुष्ट हो लें कि उनका नाम संबंधित मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में दर्ज है। यदि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है अथवा कोई अन्य त्रुटि है, तो नाम पंजीकरण करने एवं सुधार आदि हेतु आवेदन समर्पित करने हेतु जानकारी देते हुए प्रेरित किया जाए। साथ ही स्वीप कोषांग के माध्यम से जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक वोटर हेल्पलाईन एप डाउनलोड करवाने हेतु अभियान चलाया जाएगा। साथ ही उन्हें यह भी अवगत कराया जाय कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की प्रति संबंधित मतदान केन्द्र के बी०एल०ओ० तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध रहती है। वहीं सभी मतदाताओं से मतदाता सूची अथवा ऑनलाईन नाम जाँच करने के उपरान्त संतुष्ट होने पर मतदाता सूची/Voter Information Slip की प्रति के साथ सेल्फी/फोटो लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म यथा Facebook/Twitter/Instagram आदि पर हैशटैग #I am Verified Voter  का उपयोग करते हुए पोस्ट करें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील किया कि वह लोगों को जागरूक करने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार मो0 परवेज, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, संबंधित विभाग कर्मी आदि उपस्थित थे।

Loading

लोक सभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक…

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

One response to “लोक सभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक…”

  1. temp mail Avatar

    This website is phenomenal. The splendid content reveals the site owner’s passion. I’m awestruck and expect more such extraordinary posts.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports