Views: 2776
0 0
सेवानिवृत्ति पर निवर्तमान आयुक्त दशरथ चन्द्र दास को दी गई विदाई

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

सेवानिवृत्ति पर निवर्तमान आयुक्त दशरथ चन्द्र दास को दी गई विदाई

मेदिनीनगर, (पलामू):-निवर्तमान प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चन्द्र दास को उनके सेवानिवृत्ति पर आज विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गोपनीय कार्यालय में आयोजित समारोह में आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, उप निदेशक कल्याण आलोक कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी, आयुक्त कार्यालय एवं अधीनस्थ कार्यालय के कर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र, गुलदस्ता…

सेवानिवृत्ति पर निवर्तमान आयुक्त दशरथ चन्द्र दास को दी गई विदाई
Read Time:4 Minute, 20 Second
सेवानिवृत्ति पर निवर्तमान आयुक्त दशरथ चन्द्र दास को दी गई विदाई

मेदिनीनगर, (पलामू):-निवर्तमान प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चन्द्र दास को उनके सेवानिवृत्ति पर आज विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गोपनीय कार्यालय में आयोजित समारोह में आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, उप निदेशक कल्याण आलोक कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी, आयुक्त कार्यालय एवं अधीनस्थ कार्यालय के कर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र, गुलदस्ता एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक पड़ाव है। आयुक्त सर
अब स्वयं के लिए समय का आनंद लें सकेंगे। सरकारी सेवा में रहकर आमजनों के लिए कार्य करते रहे। अब इस दायरों से अलग रहकर भी आमजनों से सीधे जुड़कर कार्य कर सकेंगे। उन्होंने निवर्तमान आयुक्त के उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की।

उपनिदेशक कल्याण आलोक कुमार ने कहा कि प्रमंडलीय आयुक्त सर के अनुभव से अब महरूम होना पड़ेगा। उनका कार्यकाल स्वर्णिम रहा है। उन्होंने उनकी उपलब्धि पर प्रकाश डाला। साथ ही दीर्घायु होने की कामना की।

सेवानिवृत्ति पर निवर्तमान आयुक्त दशरथ चन्द्र दास को दी गई विदाई

निवर्तमान आयुक्त दशरथ चन्द्र दास ने कहा कि सरकारी सेवा में रहकर विभिन्न स्थानों पर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। पलामू में कार्यरत रहकर यह स्वीकार करते हुए खुशी हो रही है कि यहां के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए सर्वोत्तम कार्य परिस्थितियां और वातावरण दिया। सरकारी सेवाकाल के दौरान मुझे कई नई चीजें सीखने को मिली, जिसका लाभ हमें प्रशासनिक के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में रहकर ज्यादा- से-ज्यादा लोगों की सेवा करने की कोशिश की। सेवानिवृत्ति के उपरांत भी आने वाले दिनों में सीधे जनता से जुड़कर उनकी सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पारिवारिक सदस्य व्यवस्थित हैं। इसलिए जीवन में ज्यादा तनाव लेने की बात भी नहीं है। आमजनों से जुड़े थे और जुड़े रहेंगे। उन्होंने पदाधिकारी एवं कर्मियों को इमानदारी पूर्वक कार्य करने तथा अनुशासन में रहकर समयबद्ध तरीके से कार्य करने की सलाह दी है।
विदाई सह सम्मान समारोह में प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी एवं प्रमंडलीय जनसंपर्क इकाई के सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी बिजय कुमार ठाकुर ने निवर्तमान आयुक्त के कार्यकाल के दौरान किए गये कार्यों की सराहना की। साथ ही उनके विचारों को साझा करते हुए निवर्तमान आयुक्त के उज्जवल भविष्य की कामना की।

निवर्तमान आयुक्त दशरथ चन्द्र दास, आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, उपनिदेशक कल्याण आलोक कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी, प्रमंडलीय जनसंपर्क इकाई के एसएमपीओ प्रमोद कुमार सहित आयुक्त कार्यालय, पंचायती राज कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Loading

सेवानिवृत्ति पर निवर्तमान आयुक्त दशरथ चन्द्र दास को दी गई विदाई

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports