Views: 1104
0 0
बस डकैती कांड:सब्जी कारोबारी के ड्राइवर ने रची थी लूट की साजिश,4 अपराधी गिरफ्तार,11.61 लाख बरामद

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

बस डकैती कांड:सब्जी कारोबारी के ड्राइवर ने रची थी लूट की साजिश,4 अपराधी गिरफ्तार,11.61 लाख बरामद

राँची:- जिले के दशम फॉल थाना क्षेत्र में कोलकाता से राँची आ रही शिवम बस डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। वहीं पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधियों में शहजान अंसारी,शमीम अंसारी, जबीउल्लाह मियां उर्फ जबीउल्लाह और इफ्तेखार आलम उर्फ रोबर्ट शामिल…

बस डकैती कांड:सब्जी कारोबारी के ड्राइवर ने रची थी लूट की साजिश,4 अपराधी गिरफ्तार,11.61 लाख बरामद
Read Time:4 Minute, 39 Second
बस डकैती कांड:सब्जी कारोबारी के ड्राइवर ने रची थी लूट की साजिश,4 अपराधी गिरफ्तार,11.61 लाख बरामद

राँची:- जिले के दशम फॉल थाना क्षेत्र में कोलकाता से राँची आ रही शिवम बस डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। वहीं पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधियों में शहजान अंसारी,शमीम अंसारी, जबीउल्लाह मियां उर्फ जबीउल्लाह और इफ्तेखार आलम उर्फ रोबर्ट शामिल है। जानकारी एसएसपी प्रेसवार्ता में दी।उन्होंने कहा कि घटना के बाद गठित एसआईटी ने अपराधियों को राँची और लोहरदगा से पकड़ा है।गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।

दरअसल,इटकी गांव के तीन बड़े सब्जी व्यापारियों को लूटने का गेम इफ्तेखार आलम उर्फ रोबर्ट ने अपराधियों को दिया था। रोबर्ट इटकी के ही महुआ टिकरा गांव का रहनेवाला है। अपराधियों को बताया गया था कि सब्जी व्यापारी तौफिक आलम और उसके दो अन्य साथी कोलकाता से मोटी रकम लेकर आने वाले हैं। अगर प्लान कामयाब रहा तो रातों-रात लखपति हो सकते हैं। यह गेम लोहरदगा के सिंजो गांव में रहनेवाले पुराने अपराधी शहजान अंसारी को दिया गया था। शहजान ने अपने साथी शमीम अंसारी, जबीउल्लाह मियां एवं अन्य को तैयार कर लिया। तय प्लानिंग के अनुसार सब्जी व्यापारियों के पीछे-पीछे
शहजान अंसारी और रोबर्ट कोलकाता तक गये। वहां रोबर्ट ने तीनों की पहचान करा दी।तीनों सब्जी व्यापारी कोलकाता से रांची आने के लिये शिवम बस में सवार हो गये। शहजान भी इसी बस में बैठ गया, वहीं रोबर्ट दूसरे बस ”बाबा” से रांची चला आया। शमीम अंसारी तय समय पर अपने तीन साथियों के साथ रांची के बुंडू में ओवरब्रिज के पास खड़ा इंतजार करता रहा। इन्हें बताया गया था कि यहां पर शिवम बस रूकती है। बुंडू में जैसे ही बस रूकी शमीम अपने तीन साथियों के साथ बस में यात्री के रूप में सवार हो गया। बस जैसे ही दशमफॉल थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव के पास पहुंची कि लूटमार शुरू हो गई। तीनों सब्जी व्यपारियों से 18 लाख रुपये कैश लूट लिये गये। कुछ अन्य यात्रियों को भी लूटा-पीटा गया। 16 जनवरी के भोर में साढ़े पांच बजे घटना को अंजाम देने के बाद सभी लुटेरे बस के अंदर फायरिंग करते हुये बस से उतर भाग निकले। रांची में रूपये का बंटवारा किया गया। इस लूटकांड को रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने गंभीरता से लिया। SIT का गठन किया गया। गठित SIT टेक्निकल सेल और खुफिया जानकारी के दम पर लुटेरों को खोज निकाला गया। उनके पास से लूट गये 11 लाख 61 हजार रुपये कैश, एक देशी पिस्तौल, 18 जिंदा गोलियां, एक चाकू, हथौड़ा और मोबाइल मिला। पकड़े गए लुटेरों में शहजान अंसारी, शमीम अंसारी, जबीउल्लाह मियां और इफ्तेखार आलम उर्फ रोबर्ट शामिल हैं। इस कांड में शामिल कुछ अन्य लुटेरों की तलाश जारी है। इस सनसनीखेज लूटकांड का खुलासा आज राँची पुलिस ने किया।

बता दें इटकी इलाके में रहने वाले सब्जी कारोबारी कोलकाता से सब्जी का पैसा करीब 30 लाख लेकर शिवम बस से राँची लौट रहे थे। दशम थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह में अपराधियों ने 16 जनवरी को अहले सुबह हथियार के बल पर लूट लिया था।अपराधियों ने तैमारा घाटी में लूटपाट करने के बाद बस को रुकवाया और जंगल में फरार हो गए थे।

Loading

बस डकैती कांड:सब्जी कारोबारी के ड्राइवर ने रची थी लूट की साजिश,4 अपराधी गिरफ्तार,11.61 लाख बरामद

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

3 responses to “बस डकैती कांड:सब्जी कारोबारी के ड्राइवर ने रची थी लूट की साजिश,4 अपराधी गिरफ्तार,11.61 लाख बरामद”

  1. Scopians Avatar

    Its like you read my mind You appear to know so much about this like you wrote the book in it or something I think that you can do with a few pics to drive the message home a little bit but instead of that this is excellent blog A fantastic read Ill certainly be back

  2. minozz Avatar

    Hi i think that i saw you visited my web site thus i came to Return the favore Im attempting to find things to enhance my siteI suppose its ok to use a few of your ideas

  3. Vheonn Avatar

    I was recommended this website by my cousin I am not sure whether this post is written by him as nobody else know such detailed about my difficulty You are wonderful Thanks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports