Views: 464
0 0
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन स्टेडियम में,पूर्वाह्न 09:05 बजे होगा झंडोतोलन गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन स्टेडियम में,पूर्वाह्न 09:05 बजे होगा झंडोतोलन गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक

पलामू:- जिले में गणतंत्र दिवस समारोह मनाये जाने को लेकर बुधवार को प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी।बैठक में उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने कहा कि पलामू जिला मुख्यालय में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस स्टेडियम मेदिनीनगर में आयोजित किया जाएगा।जहां मुख्य अतिथि सुबह…

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन स्टेडियम में,पूर्वाह्न 09:05 बजे होगा झंडोतोलन गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक
Read Time:3 Minute, 1 Second
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन स्टेडियम में,पूर्वाह्न 09:05 बजे होगा झंडोतोलन गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक

पलामू:- जिले में गणतंत्र दिवस समारोह मनाये जाने को लेकर बुधवार को प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी।बैठक में उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने कहा कि पलामू जिला मुख्यालय में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस स्टेडियम मेदिनीनगर में आयोजित किया जाएगा।जहां मुख्य अतिथि सुबह 9:05 बजे झंडोतोलन करेंगे।परेड और झांकियों के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये।साथ ही झांकियों को आकर्षण रूप देने की बात कही।बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह के बाद प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय में पूर्वाहन 10:00 बजे, पलामू समाहरणालय में पूर्वाहन 10:20 बजे,पलामू क्लब मेदिनीनगर में पूर्वाहन 10:45 बजे और रेड क्रॉस भवन मेदिनीनगर में पूर्वाहन 11:00 बजे झंडोत्तोलन होगा।इसके बाद सभी संबंधित कार्यालय प्रधान अपने-अपने कार्यालयों में झंडोत्तोलन करेंगे।विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, सामाजिक,विकास सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा।गणतंत्र दिवस परेड में आई.आर.बी,जिला बल,गृह रक्षा वाहिनी,एनसीसी आदि के टुकड़ी भाग लेंगे।

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन स्टेडियम में,पूर्वाह्न 09:05 बजे होगा झंडोतोलन गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक

“गणतंत्र दिवस के दिन पूरे जिले में मांस-मदिरा पर पूर्ण प्रतिबंध”गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम के द्वारा शहर की विशेष साफ-सफाई की जायेगी।महापुरुषों की प्रतिमा की विशेष सफाई होगी।गणतंत्र दिवस के दिन पूरे जिले में मांस-मदिरा की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।बैठक में उप विकास आयुक्त रवि आनंद,पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन,सदर अनुमंडल पदाधिकारी,सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी,नजारत उप समाहर्ता,समान्य शाखा प्रभारी,उप निदेशक सह सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी,विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports