संवाददाता गुलाम मोहम्मद धुरकी
धुरकी :– सदर पंचायत धुरकी गांव निवासी चंदन राम उर्फ़ पुलर की मौत के बाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने रविवार को मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर परिवार वालो को ढांढस बनाया,तथा आर्थिक सहयोग किया, साथ ही उनके तीन बच्चों को जिला अध्यक्ष ने अपने स्कूल में निशुल्क शिक्षा देने का भी कदम उठाया वही मृतक के पत्नी को विधवा पेंशन,आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाला लाभ यथाशीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया,वही जिला अध्यक्ष ने बताया की मृतक चंदन उर्फ पुलर काफी मिलनसार व्यक्ति थे, इनके मौत के बाद परिवार वालो को बहुत बड़ा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, इनके मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
विद्दित हो की मृतक चंदन उर्फ पुलर की मौत राजा तालाब के निकट एक पोखरा से डूबने से हो गई थी, शव विगत 23 दिसंबर को स्थानीय गोताखोर के मदद से शव को बाहर निकाला गया था,
इस मौके पर कांग्रेस जिला सचिव राजू प्रसाद, मुन्नी भुइयां, एनायतुल्लाह अंसारी,रफीक अंसारी,जमाल अंसारी,किरानी यादव,अशोक चंद्रवंशी सहित अन्य लोग मौजूद थे