Views: 293
0 0
CM हेमंत सोरेन को ED ने सातवीं बार भेजा समन,एजेंसी की चेतावनी- हाजिर न होने पर होगी कार्रवाई

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

CM हेमंत सोरेन को ED ने सातवीं बार भेजा समन,एजेंसी की चेतावनी- हाजिर न होने पर होगी कार्रवाई

रांची (Rns): ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के एक जमीन घोटाले में सातवीं बार समन भेजा है। एजेंसी ने इसे आखिरी समन बताते हुए उन्हें सात दिनों के अंदर बयान दर्ज कराने को कहा है। सीएम को भेजे गए पत्र में ईडी ने कहा है कि वे दो दिनों के अंदर…

CM हेमंत सोरेन को ED ने सातवीं बार भेजा समन,एजेंसी की चेतावनी- हाजिर न होने पर होगी कार्रवाई
Read Time:2 Minute, 29 Second
CM हेमंत सोरेन को ED ने सातवीं बार भेजा समन,एजेंसी की चेतावनी- हाजिर न होने पर होगी कार्रवाई

रांची (Rns): ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के एक जमीन घोटाले में सातवीं बार समन भेजा है। एजेंसी ने इसे आखिरी समन बताते हुए उन्हें सात दिनों के अंदर बयान दर्ज कराने को कहा है। सीएम को भेजे गए पत्र में ईडी ने कहा है कि वे दो दिनों के अंदर ऐसी जगह तय करके सूचित करें, जहां उनका बयान दर्ज किया जा सके। यह जगह दोनों पक्षों के लिए उपयुक्त होनी चाहिए। इसके पहले ईडी की ओर से छह बार समन जारी किए गए थे और उन्हें एजेंसी के रांची स्थित जोनल कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया था। उन्हें 14 अगस्त 2023 को पहली बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसके बाद 24 अगस्त, 9 सितंबर, 23 सितंबर, 4 अक्टूबर और 12 दिसंबर को उपस्थित होने के लिए समन भेजा गया था। सीएम इनमें से किसी समन पर हाजिर नहीं हुए। उन्होंने हर बार ईडी को लिखित जवाब भेजा और समन को अनुचित बताया। सोरेन ने ईडी के समन के खिलाफ हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की, लेकिन उन्हें खास राहत नहीं मिली। सनद रहे कि रांची के बड़गाईं अचंल की जमीन से जुड़े सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ और जालसाजी के मामले की जांच के सिलसिले में ईडी सीए हेमंत सोरेन का बयान दर्ज करना चाहती है। एजेंसी द्वारा सोरेन को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि आपको छह बार समन भेजे गए, लेकिन आप एक बार भी इडी कार्यालय में हाजिर नहीं हुए। इसके लिए आपने निराधार कारण बताये। समन के आलोक में आपके हाजिर नहीं होने की वजह से मामले की जांच में अड़चन पैदा हो रही है। साथ ही जांच प्रभावित हो रही है। सातवें और आखिरी समन के बाद बयान दर्ज न कराने पर इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Loading

CM हेमंत सोरेन को ED ने सातवीं बार भेजा समन,एजेंसी की चेतावनी- हाजिर न होने पर होगी कार्रवाई

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports