Views: 222
0 0
(नई दिल्ली)पार्टी स्थापना दिवस पर खडग़े ने कहा - कांग्रेस का मकसद है लोक कल्याण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

(नई दिल्ली)पार्टी स्थापना दिवस पर खडग़े ने कहा – कांग्रेस का मकसद है लोक कल्याण

नई दिल्ली – (आरएनएस)। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खडग़े ने गुरुवार को 139वें स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया और कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य लोक कल्याण है।स्थापना दिवस समारोह में राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसद राजीव शुक्ला, महासचिव के.सी. वेणुगोपाल समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।खडग़े ने…

(नई दिल्ली)पार्टी स्थापना दिवस पर खडग़े ने कहा - कांग्रेस का मकसद है लोक कल्याण
Read Time:2 Minute, 58 Second
(नई दिल्ली)पार्टी स्थापना दिवस पर खडग़े ने कहा - कांग्रेस का मकसद है लोक कल्याण

नई दिल्ली – (आरएनएस)। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खडग़े ने गुरुवार को 139वें स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया और कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य लोक कल्याण है।
स्थापना दिवस समारोह में राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसद राजीव शुक्ला, महासचिव के.सी. वेणुगोपाल समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
खडग़े ने एक्स पर लिखा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य लोक कल्याण है और भारत के लोगों की प्रगति है। हम संसदीय लोकतंत्र पर आधारित भारत में विश्वास करते हैं जिसमें बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए समानता, अवसर और राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकार निहित हैं।
उन्होंने आगे कहा,हमें गर्व है कि पिछले 139 वर्षों से हम ऐसे भारत के निर्माण के लिए पूरी ईमानदारी से संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक भारतीय को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद, जय कांग्रेस।
पार्टी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए राहुल गांधी ने भी लिखा, सत्य और अहिंसा जिसकी बुनियाद है। मोहब्बत, भाईचारा, सम्मान और समानता जिसके स्तंभ हैं और देशप्रेम जिसकी छत है। मुझे फक्र है कि मैं ऐसे संगठन का हिस्सा हूं। कांग्रेस स्थापना दिवस की सभी नेतागणों, पदाधिकारियों, समर्थकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रियंका गांधी ने लिखा,स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की गतिविधियों के संचालन के लिए तिलक स्वराज कोष की शुरुआत की थी। इसका मकसद असहयोग आंदोलन के लिए पैसा जुटाना था ताकि स्वराज की स्थापना हो सके।
उन्होंने कहा, आज करीब 100 साल बाद कांग्रेस ने डोनेट फॉर देश अभियान शुरू किया है ताकि लोकतंत्र को बचाया जा सके, चंद अरबपतियों के लिए काम करने वाली तानाशाही सरकार के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष का गठन किया जा सके और संविधान को बचाया जा सके।

Loading

(नई दिल्ली)पार्टी स्थापना दिवस पर खडग़े ने कहा - कांग्रेस का मकसद है लोक कल्याण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports