Views: 268
0 0
(चेन्नई)साउथ के सुपरस्टार और डीएमडीके अध्यक्ष विजयकांत का कोरोना से निधन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

(चेन्नई)साउथ के सुपरस्टार और डीएमडीके अध्यक्ष विजयकांत का कोरोना से निधन

चेन्नई ,28 दिसंबर (आरएनएस)। देशभर में कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस बीच तमिलनाडु की राजनीति में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। साउथ के सुपरस्टार और डीएमडीके अध्यक्ष विजयकांत का कोरोना से निधन हो गया है। तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता विजयकांत को सांस लेने में…

(चेन्नई)साउथ के सुपरस्टार और डीएमडीके अध्यक्ष विजयकांत का कोरोना से निधन
Read Time:5 Minute, 58 Second
(चेन्नई)साउथ के सुपरस्टार और डीएमडीके अध्यक्ष विजयकांत का कोरोना से निधन

चेन्नई ,28 दिसंबर (आरएनएस)। देशभर में कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस बीच तमिलनाडु की राजनीति में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। साउथ के सुपरस्टार और डीएमडीके अध्यक्ष विजयकांत का कोरोना से निधन हो गया है। तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता विजयकांत को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
डीएमडीके ने एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी थी।इससे पहले, नवंबर में तबीयत बिगडऩे पर विजयकांत को चेन्नई के एमआईओटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खांसी और गले में दर्द के कारण वह 14 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि तमिलनाडु में सक्रिय कोविड मामलों की कुल संख्या 135 बताई गई है।
देशभर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना के एक्टिव केस भी अब बढ़कर 4 हजार से ज्यादा हो गए हैं। बीते दिन कोरोना के 529 मामले सामने आए, जिससे सक्रिय मामले अब 4093 हो गए हैं। गोवा में कोरोना के नए वेरिएंट छ्वहृ.1 के केस सबसे ज्यादा पाए गए हैं, वहीं दिल्ली में भी इस वेरिएंट ने दस्तक दे दी है।

(जम्मू)सांबा में अपराधी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

(चेन्नई)साउथ के सुपरस्टार और डीएमडीके अध्यक्ष विजयकांत का कोरोना से निधन


जम्मू ,28 दिसंबर (आरएनएस)। जम्मू कश्मीर में सांबा जिले के विजयपुर इलाके में पुलिस ने एक कट्टर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद की। पुलिस ने कहा कि अपराधी की पहचान राजा चक, तहसील अखनूर, जिला जम्मू के विशाल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।उन्होंने बताया कि अपराधी को बीडीओ कार्यालय के पास विजयपुर पुलिस स्टेशन के एक विशेष नाका पर गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा, बेनाम तोश ने कहा कि पिछले ग्यारह महीनों में सांबा पुलिस ने कुल 156 कट्टर अपराधियों को गिरफ्तार किया है और जिले में अपराधियों, बदमाशों और गुंडा तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(गुना)मध्य प्रदेश : गुना में डंपर से टकराने के बाद बस में लगी आग, 13 यात्री जिंदा जले

(चेन्नई)साउथ के सुपरस्टार और डीएमडीके अध्यक्ष विजयकांत का कोरोना से निधन


गुना ,28 दिसंबर (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक यात्री बस को डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में आग लग गई। इससे बस में सवार 13 यात्री जिंदा जल गए और 15 से ज्यादा यात्री झुलस गए। राज्य के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
गुना से आरोन जा रही बस को सामने से आ रहे डंपर ने घूम घाटी पर टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई। बस आग की लपटों से घिर गई और धू-धूकर जलने लगी। यात्री बचाव के लिए मदद की गुहार लगाने लगे, तो कुछ यात्रियों ने खिड़की से बाहर निकाल कर जान बचाने की कोशिश की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पूरी तरह आग की लपटों में घिर चुकी थी और कोई भी बचाव के लिए आगे नहीं आ सका। यात्री अपनी जान बचाने का प्रयास करते रहे। हादसे में 13 यात्री जिंदा जल गए, वहीं 15 बुरी तरह झुलस गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। प्रशासनिक अमले ने राहत और बचाव कार्य चलाया, लेकिन तब तक कई लोग अपनी जान त्याग चुके थे। बस में 30 से ज्यादा यात्रियों के सवार होने की बात सामने आ रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दु:खद है। इस हृदय विदारक दुर्घटना में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। दु:ख की इस विकट परिस्थिति में प्रदेश सरकार पीडि़त परिवारों के साथ खडी़ है।
यादव ने आगे कहा, मैंने प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के साथ ही दुर्घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

Loading

(चेन्नई)साउथ के सुपरस्टार और डीएमडीके अध्यक्ष विजयकांत का कोरोना से निधन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports