Views: 214
0 0
इटको के नावा बाजार डाक बंगला मैदान में सरकार आपके द्वार शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया शुभारंभ

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

इटको के नावा बाजार डाक बंगला मैदान में सरकार आपके द्वार शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया शुभारंभ

नावा बाजार (पलामू):- नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के इटको पंचायत अन्तर्गत नावा बाजार के जिला परिषद मार्केट डाक बंगला मैदान में बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, मुखिया जोहरा बीवी, उप प्रमुख मीर खुर्शीद आलम, एमो प्रभु राम समाज सेवी सफिर आलम ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सोनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर आपकी योजना आपकी…

इटको के नावा बाजार डाक बंगला मैदान में सरकार आपके द्वार शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया शुभारंभ
Read Time:2 Minute, 34 Second
इटको के नावा बाजार डाक बंगला मैदान में सरकार आपके द्वार शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया शुभारंभ

नावा बाजार (पलामू):- नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के इटको पंचायत अन्तर्गत नावा बाजार के जिला परिषद मार्केट डाक बंगला मैदान में बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, मुखिया जोहरा बीवी, उप प्रमुख मीर खुर्शीद आलम, एमो प्रभु राम समाज सेवी सफिर आलम ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सोनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का दूसरा पेज का उद्घाटन किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया जोहरा बीवी व संचालन विकास पांडे ने की।मौके पर बीडीओ चन्द्रदेव प्रसाद ने कहा कि झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा राज्य के विभिन्न प्रखंड सहित पंचायत स्तर पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया था जो नावा बाजार प्रखंड में अंतिम शिविर लगाया गया है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को अंतिम पायदान तक पहुंचाने के लिए सरकार कटिबध है।लाभुकों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर आंनस्पोर्ट लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत स्टोल को लगाकर लाभुकों को लाभ दिया गया।मौके पर समाजसेवी सफिर आलम के द्वारा बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद को बुके देकर सम्मानित किया गया तथा सभी गण्यमान्य व्यक्तियों को माला पहनाया गया।वही कार्यक्रम के दौरान झारखंड सरकार द्वारा भेजे गए कलाकारों द्वारा नृत्य व नाटक के माध्यम से लोगों को अबुआ आवास के लिए जागरूक किया गया।मौके पर वार्ड सदस्य राजदेव यादव ,साबिर खान ,सुगा खान ,फरजाना प्रवीण, मीर आशिक खान, प्रधान सहायक सुधीर कुमार एएनएम प्रतिमा कुमारी,आजम शाह , सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports