Views: 203
0 0
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के साथ बिजली खरीद समझौते की न्यायिक जांच के आदेश दिए

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के साथ बिजली खरीद समझौते की न्यायिक जांच के आदेश दिए

हैदराबाद (Rns):- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने पिछली बीआरएस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के साथ बिजली खरीद और भद्राद्रि व यद्राद्रि थर्मल पावर परियोजनाओं में कथित भ्रष्टाचार की न्यायिक जांच के आदेश दिए। सरकार द्वारा सदन में श्‍वेतपत्र पेश करने के बाद ऊर्जा क्षेत्र पर बहस के दौरान बीआरएस विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री…

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के साथ बिजली खरीद समझौते की न्यायिक जांच के आदेश दिए
Read Time:3 Minute, 30 Second

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के साथ बिजली खरीद समझौते की न्यायिक जांच के आदेश दिए

हैदराबाद (Rns):- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने पिछली बीआरएस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के साथ बिजली खरीद और भद्राद्रि व यद्राद्रि थर्मल पावर परियोजनाओं में कथित भ्रष्टाचार की न्यायिक जांच के आदेश दिए। सरकार द्वारा सदन में श्‍वेतपत्र पेश करने के बाद ऊर्जा क्षेत्र पर बहस के दौरान बीआरएस विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री जगदीश रेड्डी द्वारा दी गई चुनौती को स्वीकार करते हुए उन्होंने विधानसभा में यह घोषणा की। रेवंत रेड्डी ने कहा कि पिछली सरकार ने छत्तीसगढ़ के साथ 1,000 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए समझौता किया था और समझौते के कारण सरकार पर 1,362 करोड़ रुपये का बोझ पड़ रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने बिना टेंडर के ही छत्तीसगढ़ समझौता कर लिया था। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ समझौते पर लड़ने के लिए हमें मार्शलों के जरिए सदन से बाहर निकाल दिया गया था। छत्तीसगढ़ समझौते पर तथ्य जारी करने के लिए एक अधिकारी को पदावनत कर सुदूर क्षेत्र में तैनात कर दिया गया।” पिछली सरकार ने यद्राद्रि थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए बीएचईएल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा, कंपनी ने एक्सपायर्ड सब-क्रिटिकल तकनीक का इस्तेमाल किया और सरकार को भारी नुकसान हुआ। रेवंत रेड्डी ने कहा कि भद्राद्रि बिजली परियोजना में भी हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने अपने साढ़े नौ साल के शासनकाल में सदन में तथ्यों का खुलासा नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने पूरे ऊर्जा विभाग की जांच की और सदन में तथ्य पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के शासकों को तथ्यों को सम्मानजनक तरीके से स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार 24 घंटे बिजली आपूर्ति पर सभी दलों के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए एक तथ्य-खोज समिति का गठन करेगी। उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि राज्य सरकार ने एक मेगावाट थर्मल पावर पैदा करने के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण पर 9.7 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि झारखंड ने 5.5 करोड़ रुपये की लागत से इसे हासिल किया है। उन्होंने दावा किया था कि लागत में वृद्धि के परिणामस्वरूप, सरकार को भद्राद्रि संयंत्र में 4,538 करोड़ रुपये और यद्राद्रि में 9,384 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

Loading

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के साथ बिजली खरीद समझौते की न्यायिक जांच के आदेश दिए

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports