Views: 263
0 0
पंजाब पुलिस के साथ एनकाउंटर में गैंगस्टर अमरी की मौत, एक पुलिसकर्मी भी घायल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

पंजाब पुलिस के साथ एनकाउंटर में गैंगस्टर अमरी की मौत, एक पुलिसकर्मी भी घायल

अमृतसर (Rns): अमृतसर के जंडियाला गुरु में पुलिस ने गैंगस्टर अमृतपाल का एनकाउंटर किया है, जिसमें जवाबी कार्रवाई में आरोपी की गोली लगने से मौत हो गई है। वहीं एक पुलिस मुलाजिम भी गोली लगने से घायल हो गया है, जहां उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर…

पंजाब पुलिस के साथ एनकाउंटर में गैंगस्टर अमरी की मौत, एक पुलिसकर्मी भी घायल
Read Time:1 Minute, 45 Second
पंजाब पुलिस के साथ एनकाउंटर में गैंगस्टर अमरी की मौत, एक पुलिसकर्मी भी घायल

अमृतसर (Rns): अमृतसर के जंडियाला गुरु में पुलिस ने गैंगस्टर अमृतपाल का एनकाउंटर किया है, जिसमें जवाबी कार्रवाई में आरोपी की गोली लगने से मौत हो गई है। वहीं एक पुलिस मुलाजिम भी गोली लगने से घायल हो गया है, जहां उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर अमृतपाल अमरी 3 मर्डर केस में शामिल था, जिनमें 4 लोगों की मौत हुई थी। मृतक गैंगस्टर जंडियाला गुरु के भगवां गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 23 साल बताई जा रही है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि अमरी को कल गिरफ्तार किया गया था। अमरी ने पुलिस की पूछताछ में कहा था कि उसने नहर के किनारे हेरोइन छुपा रखी है, जिसके बाद पुलिस टीम हेरोइन की रिकवरी के लिए वहां गई हुई थी जहां उसने पिस्टल भी छिपा रखा था। उसने हेरोइन निकालने के बहाने वहां रखे पिस्टल से फायरिंग करनी शुरू कर दी। वहीं भागने की फिराक में था। उसकी गोली से एक मुलाजिम भी घायल हुआ। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा लेकिन वह सीधी फायरिंग करता रहा। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से उसकी मौत हो गई। एसएसपी ने कहा कि फिलहाल यह किस गैंग से जुड़ा था, इसके बारे में जांच की जा रही है।

Loading

पंजाब पुलिस के साथ एनकाउंटर में गैंगस्टर अमरी की मौत, एक पुलिसकर्मी भी घायल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports