गढ़वा:- रंका थाना क्षेत्र के ढेंगुरा गाँव के जंगल में नक्सलियों के छुपे होने की सूचना पर रंका थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ ढेंगुरा जंगल में पहुँचे और वहाँ पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई और काफी घंटों तक चली मुठभेड़ के बीच रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को कलाई में गोली लगी है और उनको आनन- फ़ानन में राँची रिम्स के लिए भेजा गया.थाना प्रभारी को एक गोली सीने में लगी थी लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट होने के कारण सीने की गोली कोई असर नहीं कर पाई लेकिन कलाई पर लगी गोली के कारन वे घायल हो गए। वही रंका थाना पुलिस का मानना है कि दो नक्सली को मार गिराया गया है. बॉडी को खोजने के लिए जंगल में तीन थाना की पुलिस रंका,रमकंडा व चीनियाँ थाना की पुलिस सर्च अभियान में लग गई है.गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को मुठभेड़ के दौरान कलाई में गोली लगी है पुलिस नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान में जुट गई है.