Views: 158
0 0
संसद की सुरक्षा में सेंध : आरोपियों पर UAPA के तहत होगी कार्रवाई,

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

संसद की सुरक्षा में सेंध : आरोपियों पर UAPA के तहत होगी कार्रवाई,

नई दिल्ली (आरएनएस )22 साल बाद एक बार फिर संसद को निशाने पर लिया गया। शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को पार्लियामेंट के अंदर स्मोक बम से हमला किया गया। इस हमले के बाद पूरे सदन में अफरा-तफरी मच गई। स्मोक बम से हमले के बाद पूरे सदन में पीले रंग का धुआं फैल गया।…

संसद की सुरक्षा में सेंध : आरोपियों पर UAPA के तहत होगी कार्रवाई,
Read Time:2 Minute, 47 Second
  • गिरफ्तार नीलम के समर्थन में आए किसान संगठन; सरकार को दी चेतावनी
संसद की सुरक्षा में सेंध : आरोपियों पर UAPA के तहत होगी कार्रवाई,

नई दिल्ली (आरएनएस )22 साल बाद एक बार फिर संसद को निशाने पर लिया गया। शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को पार्लियामेंट के अंदर स्मोक बम से हमला किया गया। इस हमले के बाद पूरे सदन में अफरा-तफरी मच गई। स्मोक बम से हमले के बाद पूरे सदन में पीले रंग का धुआं फैल गया। संसद पर अटैक करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक को हिरासत में लिया गया है बाकि एक की तलाश जारी है। सभी आरोपियों के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आज गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कोर्ट में पेशी होगी। वहीं दूसरी तरफ संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में गिरफ्तार नीलम के समर्थन में अब किसान संगठन उतर आए हैं। हरियाणा के जींद की रहने वाली नीलम को संसद भवन के बाहर से गिरफ्तार किया गया था। खबर है कि नीलम के समर्थन में आज किसान संगठन प्रदर्शन करेंगे। किसानों का कहना है कि अगर नीलम को जल्दी से जल्दी रिहा नहीं किया गया तो जींद की ऐतिहासिक धरती से एक बड़ा फैसला लेंगे। बताया जा रहा है कि जींद के उचाना में 11:00 बजे के आसपास किसान इक्ट्ठा होंगे।इसको लेकर किसान नेता आजाद पालव का कहना है कि नीलम बेटी ने जो किया, सही किया है, क्योंकि लगातार देश के अंदर बेरोजगारी बढ़ रही है। बता दें कि संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ UAPA की धाराओं और IPC सेक्शन 120B, 452 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल चारों आरोपियों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि, किसी विरोध प्रदर्शन या रैली सहित पिछली गतिविधियों में उनकी भागीदारी और कल की घटना से पहले क्या वे संसद गए थे, सहित अलग-अलग बिंदुओं की जांच करेगी। जांच उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों और इतिहास की जांच पर भी केंद्रित होगी।

Loading

संसद की सुरक्षा में सेंध : आरोपियों पर UAPA के तहत होगी कार्रवाई,

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports